'यूट्यूबर अरमान मलिक की नहीं हुई 2 शादी, बेवकूफ बना रहा है वो', इस शख्स ने किया फर्दाफाश और फिर जो हुआ
Youtuber Armaan Malik Enemy: टीवी का फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस' का 17वां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। हर बार की तरह इस बार भी 'बिग बॉस 17' को बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ही होस्ट करेंगे। आपको बता दें कि ये रिएलिटी शो आगामी 15 अक्टूबर 2023 से कलर्स चैनल पर प्रसारित होगा। अब तक इस शो में हिस्सा लेने वाले कई कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ चुके हैं। इसी बीच खबर है कि फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक भी बिग बॉस 17 का हिस्सा बनने वाले हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, खबर है कि यूट्यूबर अरमान मलिक के दुश्मन भी इस शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं।
अरमान मलिक के दुश्मन हैं विवेक चौधरी
'बिग बॉस 17' के शुरू होने से पहले ही इसमें शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स के नामों को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि फेमस सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और यूट्यूबर अरमान मलिक इसमें शामिल होने वाले हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि इस रिएलिटी शो में यूट्यूबर विवेक चौधरी भी शामिल होंगे। हालांकि बिग बॉस के मेकर्स या फिर विवेक चौधरी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

यूट्यूबर विवेक चौधरी की होगी बिग बॉस 17 में एंट्री
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूट्यूबर विवेक चौधरी सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अरमान मलिक के बहुत बड़े दुश्मन हैं। ये दोनों रियल लाइफ में एक दूसरे को बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। सोशल मीडिया की दुनिया में अरमान मलिक और विवेक चौधरी के बीच एक अलग ही टशन देखने को मिलता है। अरमान मलिक और विवेक चौधरी अक्सर अपने-अपने यूट्यूब चैनल पर एक-दूसरे के खिलाफ वीडियो पोस्ट करते रहते हैं।
विवेक चौधरी ने अरमान मलिक पर साधा निशाना
जानकारी के अनुसार एक बार तो विवेक चौधरी ने यूट्यूबर अरमान मलिक पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि उनकी दो शादियों वाली बात बिल्कुल झूठी है। हालांकि उन्होंने अपने वीडियो में किसी का नाम नहीं लिया था। लेकिन उनकी बातोंसे साफ पता चल रहा था कि वह अरमान मलिक पर ही निशाना साध रहे हैं। आपको बता दें कि विवेक चौधरी भी एक फेमस यूट्यूबर हैं। उनकी पत्नी खुशी पंजाबन भी एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। दोनों मिलकर व्लॉग्स बनाते हैं।
विवेक ने कहा- दुनिया को बेवकूफ बना रहा है अरमान मलिक
विवेक चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने अरमान मलिक पर आरोप लगाया था कि वह पूरी दुनिया को बेवकूफ बना रहे हैं। विवेक चौधरी का कहना था कि वह अरमान मलिक को अच्छे से जानते हैं, वो झूठा इंसान है। उन्होंने अरमान मलिक पर फेमस होने के लिए दो शादियों का ढोंग करने का इल्जाम तक लगाया था। विवेक चौधरी ने कहा था कि अरमान मलिक ने फेमस होने के लिए अपने पास दो पत्नियां रखी हुई हैं और उन पत्नियों के लिए अपने माता-पिता तक को छोड़ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications