7 दिन में हुआ प्यार, 8वें दिन कर ली शादी, पायल को तलाक दिए बिना ही यूट्यूबर अरमान मलिक ने की ऐसी हरकत

Youtuber Armaan Malik: फेमस यूट्यबर अरमान मलिक सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। वह अपनी 2 पत्नियों की वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। अरमान मलिक अपनी पहली पत्नी पायल मलिक से बैंक में नौकरी करने के दौरान मिले थे। दोनों एक ही बैंक में नौकरी करते थे। पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। साल 2011 में दोनों ने लव मैरिज कर ली थी। एक इंटरव्यू में पायल मलिक ने बताया था कि उन्होंने परिवार के खिलाफ जाकर अरमान से शादी की थी। अरमान से शादी के बाद पायल के परिवार ने उनसे रिश्ता तोड़ दिया था।

पायल की दोस्त कृतिका से हो गया प्यार
अरमान मलिक और पायल मलिक की शादीशुदा जिंदगी बिल्कुल ठीक चल रही थी। दोनों अपने बेटे चिरायु को पालने में लगे थे। लेकिन इसी बीच उनकी जिंदगी में कृतिका की एंट्री हो गई। दरअसल पायल और कृतिका की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। पायल की दोस्ती की वजह से कृतिका अक्सर अरमान मलिक के घर पर आती जाती रहती थीं।

Youtuber Armaan Malik

अरमान मलिक ने की थी कृतिका की मदद
पायल ने अपने बेटे चिरायु के जन्मदिन पर कृतिका को पार्टी में बुलाया था। बर्थडे पार्टी के मौके पर अरमान मलिक ने कृतिका का फोटोशूट किया था। फोटोशूट के बाद ही कृतिका और अरमान के बीच भी दोस्ती हो गई। इसके बाद एक दिन अरमान मलिक ने कृतिका की बहन की भी मदद की थी जिसके बाद से अरमान मलिक के साथ उनकी नजदीकियां बढ़ने लगी थीं।

अरमान ने 2018 में कृतिका से कर ली थी कोर्ट मैरिज
एक बार कृतिका अपने घर देहरादून से दिल्ली पहुंची थीं। उस समय वह 7 दिन के लिए अरमान मलिक और पायल के घर पर रुकी थीं। 7 दिनों में ही कृतिका और अरमान के बीच प्यार हो गया था। ऐसे में दोनों में साल 2018 में चुपचाप कोर्ट मैरिज कर ली थी। कृतिका और अरमान की शादी की बात पायल तक को पता नहीं थी।

2 पत्नी और 4 बच्चों के साथ रहते हैं अरमान मलिक
आपको बता दें कि अरमान मलिक ने अपनी पत्नी पायल को बिना तलाक दिए ही कृतिका से शादी कर ली थी। जब पायल को इस शादी के बारे में पता चला तो वह बुरी तरह से टूट गई थीं। इस शादी से पायल को गहरा सदमा लगा था। जब ये बात पायल के परिवार को पता चली तो वो लोग अपनी बेटी को घर लेकर चले गए थे। हालांकि करीब एक साल तक मायके में रहने के बाद पायल वापस अरमान के पास आ गई थीं। फिलहाल अरमान अपनी 2 पत्नियों और 4 बच्चों के साथ खुशी खुशी रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+