दोनों पत्नियों और 4 बच्चों को छोड़कर कहां चल दिए यूट्यबूर अरमान मलिक, अब क्या होगा परिवार का हाल

Youtuber Armaan Malik In Bigg Boss 17: टीवी का फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस' अब अपने 17वें सीजन के साथ लोगों को एंटरटेन करने के लिए तैयार है। हर बार की तरह इस बार भी 'बिग बॉस 17' को बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ही होस्ट करेंगे। आपको बता दें कि ये रिएलिटी शो आगामी 15 अक्टूबर 2023 से शुरू होने वाला है। अब तक इस शो में हिस्सा लेने वाले कई कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ चुके हैं। इसी बीच खबर है कि फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक भी बिग बॉस 17 का हिस्सा बनने वाले हैं। हालांकि इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद है कि यूट्यूबर अरमान मलिक इस शो में बतौर कंटेस्टेंट शामिल होंगे।

15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है 'बिग बॉस 17'
रिएलिटी शो बिग बॉस हर साल आता है और दर्शकों में उमंग भर देता है। इस शो का टीजर रिलीज हो चुका है। इसके साथ ही शो के थीम और कुछ कंटेस्टेंट्स के नाम के बारे में भी पता चल चुका है। सोशल मीडिया इंफ्ल्यूएंसर और यूट्यूबर अरमान मलिक के भी इस शो में शामिल होने की चर्चाएं चल रही हैं। आपको बता दें कि बिग बॉस 17 आगामी 15 अक्टूबर 2023 से कलर्स चैनल पर प्रसारित होगा। वहीं 15 अक्टूबर को गैंड प्रीमियर के साथ इस शो की शुरुआत होगी।

Youtuber Armaan Malik

रिएलिटी शो की शीम का हुआ खुलासा
'बिग बॉस सीजन 17' का टीजर रिलीज किया गया है जिसमें भाईजान बताते नजर आ रहे हैं कि इस बार शो की थीम बहुत अलग होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार बिग बॉस के घर में कपल और सिंगल की थीम देखने को मिलेगी। कपल की लिस्ट में अब तक कई सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं। आपको बता दें कि बिग बॉस 17 में ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की जोड़ी हिस्सा लेगी। इसके अलावा सनाया ईरानी और मोहित सहगल भी इस शो में भाग लेंगे।

यूट्यूबर अरमान मलिक जा सकते हैं बिग बॉस 17
इन दो जोड़ियों के अलावा बिग बॉस 17 में एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ शामिल होंगी। हालांकि अभी तक किसी भी कपल के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। वहीं खबर है कि फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक भी इस शो में जा सकते हैं। आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से रिएलिटी शोज में यूट्यूबर्स जमकर हिस्सा ले रहे हैं। बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में मनीषा रानी, अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव और पुनीत सुपरस्टार ने हिस्सा लिया था। ये सभी सोशल मीडिया सेंसेशन और यूट्यूबर्स हैं। वहीं यूट्यूबर एल्विश यादव बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर भी बने हैं।

यूट्यूबर अरमान मलिक ने कर रखी हैं दो शादियां
फिलहाल यूट्यूबर अरमान मलिक के बिग बॉस 17 में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। आपको बता दें कि अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां कृतिका मलिक और पायल मलिक अपने वीडियोज के चलते लाइमलाइट में छाए रहते हैं। यूट्यूबर अरमान मलिक ने दो शादियां कर रखी है जिसके चलते वह हॉट टॉपिक बने रहते हैं। कई लोग इंटरनेट पर यूट्यूबर अरमान मलिक के बारे में जानने के लिए उत्सुक नजर आते हैं। इंटरनेट पर लोग अरमान मलिक की जाति और उनकी दो शादियों को लेकर कई तरह की जानकारी ढूंढते रहते हैं। अरमान मलिक के बिग बॉस 17 जाने की बात पर अभी तक कोई आधिकारिक मुहर नहीं लग पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+