यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल ने सौतन के साथ किया ये काम, हुईं इमोशनल और फिर की ऐसी हरकत

Payal Malik Tattoo: यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों लेकर लोगों के बीच चर्चाका विशय बने रहते हैं। अरमान मलिक के साथ साथ उनकी दोनों पत्नियां पायल और कृतिका भी सोशल मीडिया पर वीडियोज बनाकर लोगों को एंटरटेन करती हैं। अरमान मलिक की पहली पत्नी का नाम पायल है और दूसरी पत्नी का नाम कृतिका है। पायल के साथ कृतिका की एक बहुत ही स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग है। दोनों एक-दूसरे के साथ कई वीडियोज में नजर आती हैं। अब पायल ने अपनी सौतन कृतिका के नाम का टैटू बनवाया है। उन्होंने टैटू बनवाकर कृतिका को सरप्राइज दिया है।

पायल मलिक ने सौतन के नाम का बनवाया टैटू
यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक ने अपने व्लॉग में बताया है कि उन्होंने अपनी सौतन कृतिका के नाम का एक टैटू बनवाया है। इस टैटू के बारे में कृतिका को पता नहीं है और उन्हें सरप्राइज दिया गया है। जब कृतिका को इसका पता चला तो वो काफी खुश हो गईं। साथ ही वह एक्साइटेड भी नजर आईं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कृतिका अपनी दोस्त और सौतन पायल को गले लगा लेती हैं। एक बार के लिए तो कृतिका को विश्वास नहीं होता है, लेकिन फिर जब उन्हें पता चलता है कि ये असली टैटू है तो वह काफी खुश हो जाती हैं।

youtuber armaan malik

टैटू देख इमोशनल हुईं कृतिका
कृतिका अपने पति अरमान मलिक से कहती हैं- आपके बाद पायल ने सिर्फ मेरा टैटू कराया है। मैं इससे बहुत इमोशल हो गई हूं। इसे कहते हैं प्यार। इसके बाद पायल काफी इमोशनल हो जाती हैं। वह अपने इमोशन्स पर कंट्रोल नहीं कर पाती हैं और फूट फूटकर रोने लगती हैं। फिर कृतिका पायल को चुप कराने लगती हैं।

पायल ने टैटू को इंस्टाग्राम पर किया शेयर
आपको बता दें कि यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी टैटू का वीडियो शेयर किया है। पायल ने एक हाथ पर अरमान के लिए टैटू बनवाया हुआ है और अब दूसरे पर कृतिका के लिए बनवाया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है- मेरी जान हैं दोनों।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+