अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल अस्पताल में भर्ती, देर रात ऐसा क्या हुआ कि हुई ऐसी हालत
Payal Malik Hospitalised: फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक जब से अपनी दोनों पत्नियों के साथ फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' में नजर आए थे, तब से उनका पूरा परिवार लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल खबर आ रही है कि अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक की तबीयत काफी बिगड़ गई है।
पायल मलिक अस्पताल में भर्ती
पायल मलिक फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक ने इस बात की जानकारी अपने लेटेस्ट व्लॉग में दी है। कृतिका ने बताया कि पायल की तबीयत अचानक काफी बिगड़ गई है और इस दौरान अरमान मलिक भी उनके पास मौजूद नहीं थे। वह काम से बाहर गए हुए हैं तो ऐसे में कृतिका को ही सारा कुछ करना पड़ा है।

पायल मलिक की हालत बिगड़ी
कृतिका मलिक ने व्लॉग में बताया कि पायल काफी बीमार हैं। उसे अच्छा नहीं लग रहा है। उसकी हार्ट बीट बढ़ गई है और उसका बीपी लो हो गया है। कृतिका ने बताया कि उन्हें डर लग रहा था। ऐसे में वह फौरन पायल को अस्पताल लेकर पहुंच गई थीं। जैसे वह वहां पहुंचे, डॉक्टर ने पायल को एडमिट करने की सलाह दी।
पायल मलिक का ईसीजी हुआ है
कृतिका ने आगे बताया- पायल मलिक का ईसीजी हुआ है जिसकी रिपोर्ट सही नहीं थी, इसलिए पायल को दूसरे अस्पताल ले जाया गया है। वहां हार्ट स्पेशलिस्ट ने उनका चेकअप किया है। फिर पायल को एडमिट किया गया और कृतिका ने पूरी रात अस्पताल में बिताई।
पायल के ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट
व्लॉग में कृतिका ने बताया कि वह सुबह घर लौट आईं और दूसरे दिन जब गईं तो उन्हें बताया गया कि पायल के ब्लड टेस्ट्स सही थे। लेकिन डॉक्टर्स अभी दूसरे टेस्ट्स की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। जब पायल को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बारे में पूछा गया तो डॉक्टर ने साफ मना कर दिया है। कृतिका ने बताया कि पायल अभी कुछ दिन अस्पताल में भर्ती रहेंगी।
दिल्ली में हैं अरमान मलिक
व्लॉग में आगे अरमान मलिक भी नजर आएं और उन्होंने बताया कि वह बिजनेस के सिलसिले में दिल्ली गए हुए थे। इस दौरान वह अपनी बहन से भी मिले। वहीं काम खत्म करने के बाद वह पायल के साथ रहने के लिए घर रवाना हो रहे हैं। फिलहाल फैंस पायल के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। पायल लंबे समय से बीमार चल रही हैं। उन्हें बुखार-सर्दी-झुकाम हुआ था। हालांकि बीच में वह खुद को ठीक बता रही थीं।












Click it and Unblock the Notifications