'मैं अपनी 2 पत्नियों के साथ रोड पर आ गया था', यूट्यूबर अरमान मलिक का छलका दर्द, बोले- मुझे घर से......

Youtuber Armaan Malik: 2 पत्नियों के चलते सोशल मीडिया पर पॉपुलर हुए यूट्यूबर अरमान मलिक इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। अरमान मलिक और उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक हाल ही में न्यूज 18 के पॉडकास्ट में मोहमान बनकर पहुंचे थे। इस पॉडकास्ट शो में यूट्यूबर ने अपनी पर्सनल जिंदगी के जुड़े कई राज खोले हैं।

2 पत्नियों और 4 बच्चों को लेकर खुश हैं अरमान मलिक
यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी 2 पत्नियों और 4 बच्चों को लेकर खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। हालांकि उन्होंने शो में बताया है कि पहले उनकी जिंदगी सही नहीं थी। उन्होंने अपनी पहली और दूसरी शादी के बाद बहुत कुछ सहा है।

armaan malik

'पायल के परिवार वालों ने खूब हंगामा मचाया था'
अरमान मलिक ने बताया कि जब उन्होंने अपनी पहली पत्नी की दोस्त कृतिका से छिपकर दूसरी शादी कर ली थी तो ये बात बहुत से लोगों को हजम नहीं हुई थी। उनकी पहली पत्नी पायल मलिक भी इस शादी के बारे में जानकर काफी शॉक्ड हो गई थीं। वहीं पायल के परिवार वालों ने तो खूब हंगामा मचाया था।

'मैं पत्नियों को लेकर रोड पर आ गया था'
अरमान मलिक ने बताया- पायल के घरवालें ने हम लोगों को घर से बाहर निकाल दिया था। मैं पत्नियों को लेकर रोड पर आ गया था। बाद में पायल के परिवार वाले उसके और मेरे बेटे चीकू को लेकर घर चले गए थे। साथ ही उन लोगों ने मेरे खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवा दी थी।

'मुझे जेल तक पहुंचा दिया था'
अरमान मलिक ने आगे बताया- मैं जाट हूं और मेरी पहली पत्नी पायल गुर्जर है। हमारे बीच में ऐसे घमासान होते रहते हैं। पायल के परिवार वालों को मैं पहले से ही पसंद नहीं था। ऐसे में कृतिका से शादी करने के बाद वो लोग और ज्यादा बौखला गए थे। उन्होंने मुझे जेल तक पहुंचा दिया था। बाद में पायल ने ही मेरी मदद की थी। अरमान मलिक ने शो में बताया कि अब पायल को मेरी दूसरी शादी से कोई परेशानी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+