Youtuber Armaan Malik की कमाई उड़ा देगी आपके होश, दोनों पत्नियों के साथ मिलकर करते हैं ये काम

Youtuber Armaan Malik Income: यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अरमान मलिक पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट पर छाए हुए हैं। दो पत्नियों और 4 बच्चों के पिता अरमान मलिक को लेकर इस समय हर तरफ चर्चाएं हो रही हैं। हाल ही में खबर आ रही थी कि अरमान मलिक एक बार फिर से पिता बनने वाले हैं। हालांकि बाद मेंइस खबर को फर्जी बताया गया। यूट्यूबर अरमान मलिक ने दो शादियां कर रखी है जिसके चलते वह हॉट टॉपिक बने रहते हैं। कई लोग इंटरनेट पर यूट्यूबर अरमान मलिक के बारे में जानने के लिए उत्सुक नजर आते हैं। वहीं अरमान मलिक, दोनों पत्नियां कृतिका और पायल के सोशल मीडिया हैंडल भी उनकी लग्जरी लाइफ का सबूत देते नजर आ जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां महीने भर में कितनी कमाई कर लेती हैं।

अरमान मलिक की कुल संपत्ति
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूट्यूबर अरमान मलिक आज के समय में करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। खबर है कि अरमान मलिक अकेले ही 15 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। अरमान मलिक की कमाई मुख्य रूप से यूट्यूब और उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से होती है। वह इन सबसे महीने भर में लगभग 3 लाख रुपए तक कमा लेते हैं।

armaan malik

आलीशान जिम के मालिक हैं अरमान मलिक
अरमान मलिक एक फेमस यूट्यूबर होने के साथ साथ एक आलीशान जिम के मालिक भी हैं। साथ ही वह अपने म्यूजिक वीडियोज भी रिलीज करते रहते हैं। इन सभी से वह करोड़ों की कमाई करते हैं। वह सालभर में कई करोड़ रुपए कमा लेते हैं।

दोनों पत्नियां कमाती हैं इतने पैसे
वहीं, अरमान मलिक की तरह ही उनकी दोनों पत्नियां भी कंटेंट क्रिएटर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अरमान मलिक की दोनों पत्नियां, पायल और कृतिका अपने वीडियोज और व्लॉग्स के चलते महीने भर में 1.5 लाख रुपये तक की कमाई कर लेती हैं। पायल और कृतिका की इंस्टाग्राम पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

अरमान मलिक ने बताई अपनी जाति
दूसरी तरफ लोग अरमान मलिक से सवाल करते हैं कि वह हिंदू हैं या मुस्लिम। वहीं अपने लेटेस्ट व्लॉग में अरमान मलिक की दोनों पत्नियों ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि उनके पति अरमान मलिक हिंदू हैं या मुसलमान। व्लॉग की शुरुआत में अरमान मलिक बोलते हैं कि आप कई बार मुझसे पूछते हैं कि मेरी कास्ट क्या है। इसके बाद अरमान मलिक बोलते हैं- हिंदू या मुस्लिम कुछ नहीं होता है, ऊपरवाले ने हमें हिंदू समाज में पैदा किया है और सबकुछ भगवान ने बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+