10 साल के बेटे के सामने यूट्यूबर अरमान मलिक ने की ऐसी हरकत, 2 पत्नियों के बाद कर ली तीसरी शादी, फिर जो हुआ....
Youtuber Armaan Malik: यूट्यूबर अरमान मलिक पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। जब से अरमान मलिक ने इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि वह 2 साल में ही 200 करोड़ रुपए के मालिक बन गए हैं तब से हर तरफ उनके ही चर्चे हो रहे हैं।
अरमान मलिक ने कर ली तीसरी शादी
वैसे यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी 2 पत्नियों को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों के वीडियोज भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते रहते हैं। इसी बीच खबर है कि अरमान मलिक ने 2 पत्नियों के रहते हुए तीसरी शादी कर ली है और वो भी अपने 10 साल के बेटे चिरायु के सामने ही।

शादी के मंडप में दूल्हे राजा बनकर बैठे यूट्यूबर
आपको बता दें कि दो बार शादी कर चुके अरमान मलिक हाल ही में तीसरी बार दूल्हा बने नजर आए थे। अरमान मलिक का लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसमें यूट्यूबर शादी के मंडप में दूल्हे राजा बनकर बैठे नजर आ रहे हैं।
पायल मलिक ने शेयर किया शादी का वीडियो
अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने यूट्यूबर पति के साथ शादी के मंडप में बैठी नजर आ रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अरमान मलिक अपनी पहली पत्नी पायल की मांग भर रहे हैं और उन्हें मंगलसूत्र भी पहना रहे हैं।
पहली पत्नी पायल से दोबारा की शादी
इस वीडियो में अरमान मलिक की दूसरी पत्नि कृतिका भी नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि कृतिका से शादी के कुछ समय बाद यूट्यूबर अरमान मलिक ने पहली पत्नी पायल से शादी की थी, ये उस समय का ही वीडियो है जिसे पायल मलिक ने री-शेयर किया है और ये तेजी से वायरल भी हो रहा है।
बेटे चिरायु ने शादी में बरसाए फूल
यूट्यूबर अरमान मलिक का 10 साल का बेटा चिरायु वीडियो में अपने मम्मी-पापा की शादी पर फूल बरसाता नजर आ रहा है। वहीं अरमान मलिक और पायल मलिक की शादी के वीडियो को देखने के बाद से लोग इसे लेकर तरह तरह की बातें कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोग इस वीडियो को देखकर हैरान हो गए हैं और कयास लगा रहे हैं कि क्या अरमान मलिक ने तीसरी बार शादी कर ली है। आपको बता दें कि यूट्यूबर अरमान मलिक ने तीसरी शादी नहीं की है बल्कि अपनी पहली पत्नी पायल से दोबारा शादी की है।












Click it and Unblock the Notifications