क्या 5वीं बार पापा बन रहे हैं यूट्यूबर अरमान मलिक? 'भाभी' ने दी गुड न्यूज!, जानें सच्चाई

Youtuber Armaan Malik Wife Pregnant: फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दोनों शादियों को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। वह अपनी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका मलिक को लेकर अक्सर खबरों में छाए रहते हैं।

अरमान मलिक और उनकी दो पत्नियां
दो पत्नियों को लेकर अरमान मलिक को कई बार सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जाता है। अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आए थे। इस शो में अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों से कई तरह के सवाल पूछे गए थे।

Youtuber Armaan Malik Wife Pregnant

5वीं बार पापा बनने जा रहे हैं अरमान मलिक
अब अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों को लेकर एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। खबर है कि वह 5वीं बार पापा बनने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूट्यूबर अरमान मलिक एक बार फिर पापा बनने वाले हैं। खुद उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक ने इस बात की जानकारी दी है।

कृतिका मलिक ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी
कृतिका मलिक ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस करते हुए दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस करते हुए दिखाई दे रही हैं। अपने व्लॉग के जरिए कृतिका अपने फैंस को ये गुड न्यूज दे रही हैं।

अरमान मलिक मनाएंगे जश्न
वहीं इस वीडियो में यूट्यूबर अरमान मलिक जश्न मनाने की बात भी कह रहे हैं। वहीं कृतिका अपनी सौतन यानी अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक को अपनी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज देती हैं, जिसे सुनकर पायल चौंक जाती हैं।

पायल मलिक ने कही ऐसी बात
कृतिका मलिक की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर पहले तो पायल को यकीन नहीं होता है लेकिन बाद में वह खुशी से डांस करने लगती हैं। इसके बाद पायल कहती हैं- तू चिंता मत कर। मैं आने वाले बच्चे को संभाल लूंगी। ये मलिक परिवार में आने वाला 5वां बच्चा होगा।

पुराना वीडियो हो रहा है वायरल
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर कृतिका मलिक का जो वीडियो वायरल हो रहा वह काफी पुराना है। इसमें कृतिका मलिक प्रैंक करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को कृतिका ने अपने बेटे के जन्म के 6 महीने बाद शेयर किया था, जो दोबारा इंटरनेट पर हंगामा मचा रहा है। ऐसे में कृतिका मलिक अभी कोई गुड न्यूज नहीं सुना रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+