'आप तो सावंली हैं... आपको क्रीम लगाकर गोरा बनाते हैं', स्किन कलर को लेकर छलका प्रियंका चोपड़ा का दर्द

Priyanka Chopra Dusky Skin: प्रियंका चोपड़ा ने अपने स्किन कलर को लेकर बात करते हुए कहा- मुझे याद है कि जब मैंने बॉलीवुड में फिल्मों में काम करना शुरू किया था तो मुझे सांवली कहा जाता था।

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra Dusky Skin: बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जादू चलाने के बाद अब हॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा लगातार चौंकाने वाले खुलासे करती नजर आ रही हैं। इस समय प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक इस समय प्रियंका चोपड़ा को लेकर ही चर्चा कर रहे हैं। डेक्स शेफर्ड के साथ उनके पॉडकास्ट शो 'आर्मचेयर एक्सपर्ट' से बातचीत में प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया कि कैसे उनकी डार्क स्किन की वजह से उन्हें फिल्मों में गोरा दिखाया जाता था। साथ ही फेयरनेस क्रीम के एड की वजह से भी उन्हें लाइफ में बहुत कुछ झेलना पड़ा था क्योंकि सांवली कहा जाता था।

प्रियंका चोपड़ा ने कहा- क्या मैं सांवली थी?

प्रियंका चोपड़ा ने कहा- क्या मैं सांवली थी?

प्रियंका चोपड़ा ने अपने स्किन कलर को लेकर बात करते हुए कहा- मुझे याद है कि जब मैंने बॉलीवुड में फिल्में करना शुरू किया था तो मुझे सांवली समझा जाता था। स्क्रिप्ट पर मुझे सांवली एक्ट्रेस के रूप में ही लिखा जाता था। प्रियंका ने कहा- क्या मैं सांवली थी? मैंने फेयरनेस क्रीम के लिए एक विज्ञापन किया था। एक ब्यूटी ब्रांड के साथ एक एक्ट्रेस का जुड़ना बहुत ही बड़ी बात होती है।

प्रियंका चोपड़ा ने किया था क्रीम का विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा ने किया था क्रीम का विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा ने बताया- साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद मैंने एक फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन किया था। उसमें मैंने एक डार्क रंग की लड़की की भूमिका निभाई थी जो फूल बेच रही होती है। वह डार्क कलर की लड़की एक ऐसे व्यक्ति द्वारा रिजेक्ट कर दी जाती है जो उसे देखता भी नहीं है। वह लड़की फिर इस फेयरनेस क्रीम का इस्तेमाल करना शुरू कर देती है और फिर उसे एक अच्छे कंपनी में नौकरी मिल जाती है, लड़का मिल जाता है और उसके सारे सपने सच हो जाते हैं। प्रियंका ने बताया कि इस विज्ञापन के बाद उन्होंने फिर कभी भी किसी भी फेयरनेस क्रीम का एड नहीं किया था।

प्रियंका को बनाया जाता था गोरा

प्रियंका को बनाया जाता था गोरा

प्रियंका ने आगे बताया- फिल्मों में कास्टिंग के दौरान जिन लोगों का कॉम्प्लेक्शन वाइट होता है उन्हें काफी फायदा मिलता है। लेकिन मुझे सांवली कहा जाता था और ऐसे में मुझे कई फिल्मों में गोरा बनाया गया था। मेकअप और फिर ब्लास्टिंग लाइटिंग के माध्यम से मुझे गोरा दिखाया जाता था। प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा- एक गाना था जो मुझे अभी भी याद है। इसे 'चिट्टी दूध कुड़ी' कहा जाता था, जिसका मतलब है एक लड़की जो दूध की तरह सफेद है और मैं नहीं हूं लेकिन मैं उसका किरदार निभा रही थी और मुझे उस फिल्म में कुछ ज्यादा ही गोरी दिखाया गया था।

'मेरे रंग को लेकर कही जाती थीं कई बातें'

'मेरे रंग को लेकर कही जाती थीं कई बातें'

प्रियंका ने आगे बताया- जब मैंने फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की थी तो लोग कहते थे कि अगर आपका रंग गोरा होता तो आप जरूर सफल होतीं। आपको एकसाथ कई फिल्में ऑफर होतीं। लेकिन आप सांवली हैं। फिल्म की शूटिंग से पहले मुझसे कहते थे, आइए आपको गोरा करते हैं।

प्रियंका चोपड़ा को होना पड़ा था बॉडी शेमिंग का शिकार

प्रियंका चोपड़ा को होना पड़ा था बॉडी शेमिंग का शिकार

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा पहले भी एक इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि बॉलीवुड में करियर शुरू करने के दौरान उनको बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा था। लोग उन्हें काली बिल्ली' और 'सांवली' कहकर बुलाते थे। इतना ही नहीं, जब वह छोटी थीं तो इन बातों से चिढ़कर अपने चेहरे पर ढेर सारा पाउडर लगा लेती थीं। दरअसल उन्हें लगता था कि सांवला होना अच्छी बात नहीं है।

Recommended Video

    Mumbai: स्टाइलिश लुक में नजर आईं Priyanka Chopra | Bollywood |वनइंडिया हिंदी | *Entertainment

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+