Yodha Trailer: फिर से मिशन पर निकले सिद्धार्थ मल्होत्रा, 'योद्धा' का दमदार ट्रेलर रिलीज
Yodha Trailer Out: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म 'शेरशाह' के बाद एक बार फिर से भारतीय सेना के जवान के रूप में नजर आने वाले हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'योद्धा' जल्द ही लोगों का मनोरंजन करती नजर आएगी। फिलहाल उनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा 'भारतीय सैनिक' अरुण के रोल में नजर आ रहे हैं।
'योद्धा' का दमदार ट्रेलर रिलीज
फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा का किरदार दुश्मन से बातचीत नहीं करेगा, बल्कि कहे जाने से पहले गोली चला देगा और एक सेकेंड में देश के लिए खुद का बलिदान कर देगा। ट्रेलर में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक मिशन पर हैं जो कि हाई-ऑक्टेन ड्रामा, सीक्रेट्स और एक्शन से भरपूर नजर आ रही है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा बने हैं भारतीय सैनिक
'योद्धा' के 3 मिनट के ट्रेलर की शुरुआत एक बच्चे के रूप में सिद्धार्थ मल्होत्रा की यात्रा को दिखाता है, जिसने अपने पिता को भारतीय सेना में सेवा करते देखा था। सस्पेंड होने और गद्दार करार दिए जाने के बाद भी सिद्धार्थ देश की रक्षा के लिए हर संभव कोशिश करते दिखाई देते हैं। उन्हें 'योद्धा' ट्रेलर में एक ऑपरेशन के दौरान एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्रियों को बचाने के लिए आतंकवादियों से लड़ते हुए देखा जाता है।
15 मार्च 2024 को रिलीज होगी फिल्म
इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एक्ट्रेस दिशा पटानी नजर आएंगी। ट्रेलर में वह फ्लाइट की केबिन क्रू के रोल में दिखाई दे रही हैं। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना 'जिंदगी तेरे नाम' रिलीज किया था। सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म आगामी 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में राशि खन्ना भी अहम किरदार निभाती नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications