'पहले ज्यादा अच्छी लगती थीं', शहनाज गिल के लुक को लेकर ये क्या बोल गए हनी सिंह? ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर कसा तंज
हनी सिंह हाल ही में शहनाज गिल के टॉक शो देसी वाइब्स में पहुंचे। इस दौरान हनी सिंह ने कहा कि, शहनाज अपने ट्रांसफॉर्मेशन से पहले काफी बेहतर दिखती थीं।

Honey Singh Shehnaaz Gill: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह ने हाल ही में शहनाज गिल के टॉक शो देसी वाइब्स में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने शहनाज के ट्रांसफॉर्मेशन पर अपनी राय दी और कहा कि वह पहले ज्यादा अच्छी और काफी बेहतर लगती थीं।
ट्रांसफॉर्मेशन पर बोले हनी सिंह
हनी सिंह इन दिनों अपनी कमबैक म्यूजिक एल्बम हनी सिंह 3.0 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में जब वह शहनाज गिल के टॉक पर पहुंचे तो उन्होंने अपने ट्रांसफॉर्मेशन पर खुलकर बात की। हनी सिंह ने कहा, 'मुझे अपना वजन कम करने और दोबारा से खुद को फिट कर शेप में आने में लगभग 2 साल का समय लग गया'।
शहनाज गिल को लेकर कही ये बात
इसके बाद हनी सिंह ने शहनाज गिल के ट्रांसफॉर्मेशन पर तंज कसा और कहा कि, आप पहले ज्यादा अच्छी लगती थीं। हालांकि शहनाज गिल ने इस पर सवाल किया कि, 'मोटी लगती थी?' जिसका जवाब देते हुए हनी सिंह ने बताया कि मोटी नहीं थोड़ी परी टाइप। इस तरह से हनी सिंह ने शहनाज गिल के ट्रांसफॉर्मेशन पर अपनी राय दी।
हनी सिंह को कैसी चाहिए लड़की?
शहनाज ने फिर हनी सिंह से पूछा- 'एक लड़की ऐसा क्या करे कि आपको उससे प्यार हो जाए?' हनी सिंह ने जवाब देते हुए कहा- 'उसे वजन बढ़ाना होगा और कुछ नहीं करना है।' इसके बाद शहनाज कहती हैं, 'अगर कोई ऐसा किरदार है जहां मुझे वजन बढ़ाना है तो मैं कर सकती हूं, लेकिन वो एक बड़ा प्रोजेक्ट होना चाहिए'। इस तरह से एक्ट्रेस ने अपने अगले प्रोजेक्ट का हिंट दिया।
शहनाज गिल का वर्कफ्रंट
शहनाज गिल के वर्कफ्रंट की बात करें तो, फिल्म किसी का भाई किसी की जान ने एक्ट्रेस ने बॉलीवुड डेब्यू किया। 21 अप्रैल 2023 को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को फैंस की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं शहनाज के अलावा इस फिल्म में पूजा हेगड़े, भूमिका चावला और राघव जुयाल भी लीड रोल में हैं।












Click it and Unblock the Notifications