जब बोलीं राखी सावंत- 'हां करवाई है मैंने Breast Surgery, जो खुदा नहीं देता वो डॉक्टर देता है'
नई दिल्ली, 25 नवंबर। आज बॉलीवुड की सबसे विवादित लेकिन बेबाक आयटम गर्ल राखी सावंत का जन्मदिन है। जिन्हें लोग विवादों की नायिका भी कहते हैं। अपने मुंहफट अंदाज के लिए अक्सर लोगों के बीच चर्चित रहने वाली राखी सांवत बॉलीवुड-टीवी के उन कलाकारों में शामिल हैं, जिन्हें आप पसंद या नापसंद तो कर सकते हैं लेकिन किसी भी कीमत पर इग्नोर नहीं कर सकते हैं। बिजली की तरह डांस करने वाली राखी सांवत को लोग ड्रामा क्वीन भी कहते हैं लेकिन उनके अंदर एक बात ऐसी है, जिससे पूरी तरह से इत्तफाक उनके फैंस और आलोचक दोनों रखते हैं और वो है 'सच कहने की हिम्मत'।

राखी ने करवाई है Breast सर्जरी
दरअसल राखी चाहे कुछ भी कहे या करें लेकिन वो अपने बारे में अक्सर सच बात ही लोगों से कहती है। तभी तो राखी ने सबके सामने वो बातें भी कह दीं, जिनके बारे में आमतौर या तो लोग बात नहीं करते हैं या फिर उसे छिपाते हैं। जी हां यहां बात हो रही है Breast सर्जरी की। कुछ वक्त पहले करण जौहर के मशहूर शो 'कॉफी विद करण' में मेहमान बनकर आईं राखी ने जो कहा, उसे सुनकर करण भी पानी-पानी हो गए थे।

जो खुदा नहीं देता वो डॉक्टर देता है
मालूम हो कि करण ने राखी से पूछा था कि क्या आपने ब्रेस्ट सर्जरी करवाई है? तो इस पर राखी ने कहा था कि 'हां, करवाई है लेकिन इसमें बुरा क्या है, जो खुदा नहीं देता वो डॉक्टर देता है'
राखी से क्यों पूछा जा रहा है?'
उन्होंने आगे कहा था कि बॉलीवुड की हर अभिनेत्री ये करवाती हैं, हालांकि वो बताती नहीं है लेकिन मैं स्वीकार करती हूं कि मैंने अपना साइज सर्जरी से बढ़ाया है, मुझे भी सुंदर लगने का अधिकार है, जब ये सवाल और अभिनेत्रियों से नहीं पूछा जाता है तो राखी से क्यों पूछा जा रहा है?'

प्लास्टिक क्यों कहा जाता है?
उन्होंने आगे कहा था कि 'अगर आप बॉलीवुड बॉडीज की प्लास्टिक इक्टठा करने लग जाएंगे तो हर अभिनेत्री के घर के सामने प्लास्टिक का बड़ा ट्रक खड़ा मिल जाएगा। आज कल गृहिणियां तक प्लास्टिक सर्जरी करवा रही हैं ताकि वे अपने पति को प्रभावित कर सकें। फिर उन्हें प्लास्टिक क्यों कहा जाता है?' राखी की ये बात हैरान करने वाली थी और अपनी इस बेबाकी की वजह से वो कई दिनों तक सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी रही थीं।

फिल्म 'अग्निचक्कर'
मालूम हो कि राखी सावंत का जन्म 25 नवंबर 1978 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता पुलिस कॉन्स्टेबल थे। वह निर्देशक राकेश सावंत और पूर्व अभिनेत्री उषा सावंत की बहन है। राखी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'अग्निचक्कर' से की थी।
राखी सावंत का असली नाम नीरू सावंत हैं
साल 2014 में राखी ने अपनी एक स्वतंत्र राजनीति पार्टी राष्ट्रीय आम पार्टी बनाई थी लेकिन चुनाव बाद वो रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया की सदस्य बन गई। राखी सावंत का असली नाम नीरू सावंत हैं।












Click it and Unblock the Notifications