प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में झूम-झूम कर नाची यह एक्ट्रेस, Video में यूं बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई
Mohena Kumari Singh Pregnancy: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीवी की फेमस एक्ट्रेस और डांसर मोहिना कुमारी बीते कई दिनों से अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में थीं। खबरें थी कि सतपाल महाराज की बहू और रीवा वंश की राजकुमारी यानि एक्ट्रेस मोहिना कुमारी दूसरी बार मां बनने वाली है।
वहीं अब मोहिना कुमारी ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी है। मोहिना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की है। जिसमें वह प्रेगनेंसी के आखिरी दिनों में शास्त्रीय भारतीय नृत्य करती दिख रही हैं।

इस पोस्ट में मोहिना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "मैं अपनी पहली प्रेग्नेंसी के दौरान इस गाने को सुनती थी जब मैं अयांश के दुनिया में आने का इंतजार कर रही थी और ऐसा सोचती थी कि यह सब उतना ही अच्छा और प्यारा होगा जितना कि सॉन्ग में कहा गया है। मैं इन शब्दों को फिर से जीना चाहती हूं, क्योंकि दूसरी बार मैं अपनी जिंदगी में नई खुशियों का इंतजार कर रही हूं।" इस वीडियो में मोहिना 'आओगे जब तुम ओ साजना' गाने पर शास्त्रीय भारतीय नृत्य कर रही हैं।
डांस में बेहद खूबसूरत लग रही
लुक की बात करें तो मोहिना पिंक फ्राॅक सूट में हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वह खूबसूरत डांस मूव्स करते हुए अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। इससे पहले मोहिना के बेबी शावर का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद ही मोहिना की दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में चर्चा शुरु हुई थी।

पहले बेटे को दिया था जन्म
मोहिना कुमारी ने 15 अप्रैल 2022 को पहले बेटे अयांश को जन्म दिया था। एक्ट्रेस आए दिन अपने सोशल मीडिया पर बेटे की फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। बता दें, मोहिना राजघराने के परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वो मध्य प्रदेश के रीवा की राजकुमारी हैं। मोहिना महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं।
जानिए क्यों छोड़ा एक्टिंग करियर
मोहिना कुमारी सिंह ने 14 अक्टूबर साल 2019 को सुयश रावत से सगाई की थी। मोहिना उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के घर की बहू बनीं। शादी के बाद अभिनेत्री ने अपने एक्टिंग करियर की महेशा-हमेशा के लिए छोड़ दिया है। मोहिना ने घोषणा किया था कि वो अब ग्लैमर इंडस्ट्री में काम नहीं करेंगी।
डांस इंडिया डांस' बनाई थी पहचान
अभिनेत्री बनने से पहले मोहिना रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' में भी नजर आ चुकी है। शो में मोहिना कोरियोग्राफर टेरेंस लुइस की टीम की हिस्सा रह चुकी है। हालांकि, मोहिना ने शो नहीं जीता था, लेकिन अपनी पहचान बना ली थी। इसके बाद उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा। उन्होंने सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में मोहिना ने कीर्ति सिंघानिया का रोल निभाया था। इसके अलावा उन्होंने रेमो डिसूजा की फिल्म 'एबीसीडी एनी बडी कैन डांस' में नजर आई थीं।












Click it and Unblock the Notifications