Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Year Ender 2025: जब फिल्मों में हीरो नहीं, विलेन बने असली 'स्टार', इन 8 Villains ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया कहर

Year Ender 2025: साल 2025 बॉलीवुड के इतिहास में उस साल के तौर पर याद किया जाएगा जब बड़े पर्दे पर हीरो से ज्यादा चर्चा नेगेटिव किरदार या फिर विलेन की चर्चा रही। दर्शकों ने हीरो से ज्यादा विलेन के अभिनय को पसंद किया।

विलेन बने कहानी के असली 'हीरो'
फिल्म 'धुरंधर' के रहमान डकैत के रोल से लेकर 'रेड 2' मूवी के दादा भाई तक ने सिर्फ डराने का काम नहीं किया बल्कि अपनी दमदार अदाकारी से कहानी के असली हीरो बन बैठे।

Year Ender 2025

खलनायक की परफॉर्मेंस ने फिल्म का गेम ही पलट दिया

साल 2025 की कई फिल्मों में ऐसा देखने को मिला कि खलनायक की परफॉर्मेंस ने पूरी फिल्म का गेम ही पलट दिया। दर्शकों ने इन निगेटिव किरदारों पर तालियां भी बजाईं और उन्हें हीरो जैसी लोकप्रियता भी दी।

अक्षय खन्ना बने 2025 के सबसे चर्चित विलेन

अगर 2025 के सबसे असरदार खलनायक की बात करें तो अक्षय खन्ना का नाम सबसे ऊपर आता है। उन्होंने दो बड़ी फिल्मों में नेगेटिव रोल निभाकर इंडस्ट्री और दर्शकों, दोनों को चौंका दिया। उनके किरदार इतने प्रभावशाली रहे कि कई बार उनके सामने हीरो भी फीके नजर आए।

2025 के 8 सबसे दमदार बॉलीवुड विलेन

1. छावा (अक्षय खन्ना)

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की पीरियड ड्रामा फिल्म 'छावा' में अक्षय खन्ना ने मुगल शासक औरंगजेब का क्रूर और चालाक अवतार निभाया था। उनका सधा हुआ नगेटिव रोल दर्शकों के दिलो दिमाग पर छा गया और फिल्म साल की सबसे बड़ी हिट्स में शामिल हो गई।

2. जाट (रणदीप हु्ड्डा)

बॉलीवुड के दमदार एक्टर सनी देओल की एक्शन फिल्म 'जाट' में रणदीप हुड्डा ने खूंखार राणातुंगा का किरदार निभाया था। उनका ब्रूटल लुक, खतरनाक बॉडी लैंग्वेज और सनी देओल के साथ टकराव फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी बना।

3. रेड 2 (रितेश देशमुख)

अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रेड 2' में दर्शकों को सबसे बड़ा सरप्राइज मिला रितेश देशमुख के रूप में। कॉमेडी से पहचान बनाने वाले रितेश देशमुख ने केंद्रीय मंत्री दादा मनोहर भाई का नेगेटिव रोल निभाकर सभी को चौंका दिया था। उनकी डायलॉग डिलीवरी और साइलेंट इंटेंसिटी को खूब सराहा गया।

4. वॉर 2 (जूनियर एनटीआर)

ऋतिक रोशन स्टारर स्पाई-थ्रिलर फिल्म 'वॉर 2' में साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का इंटेंस और खतरनाक अवतार चर्चा में रहा। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस, ट्विस्ट और डायलॉग्स ने फिल्म को अलग लेवल पर पहुंचा दिया था।

5. बागी 4 (संजय दत्त)

टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म 'बागी 4' में संजय दत्त ने चाको नाम के खतरनाक विलेन का रोल निभाया था। उनका डरावना लुक और रॉ परफॉर्मेंस फिल्म की सबसे मजबूत कड़ी साबित हुआ।

6. जॉली एलएलबी 3 (गजराज राव)

कोर्टरूम ड्रामा 'जॉली एलएलबी 3' में गजराज राव ने जमीन हड़पने वाले बिजनेसमैन हरिभाई खेतान का नेगेटिव रोल निभाया था। उनका शांत लेकिन खतरनाक अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया।

7. थामा (नवाजुद्दीन सिद्दीकी)

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'थामा' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने यक्षासन नाम के विलेन का रोल निभाया था।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी का यह नया और डरावना अंदाज दर्शकों के लिए सरप्राइज रहा।

8. धुरंधर (अक्षय खन्ना)

साल 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना का रहमान डकैत अवतार छा गया। आदित्य धर की इस स्पाई-थ्रिलर मूवी में उनका किरदार इतना दमदार है कि वह बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बन गया।

मजबूत विलेन के बिना बड़ी फिल्म अधूरी

साल 2025 ने ये साबित कर दिया कि मजबूत विलेन के बिना बड़ी फिल्म अधूरी है। इस साल के खलनायकों ने न सिर्फ कहानी को मजबूती दी बल्कि दर्शकों के दिलों पर भी राज किया। कई फिल्मों में तो हालात ऐसे रहे कि हीरो से ज्यादा चर्चा विलेन की रही और यही 2025 की सबसे बड़ी खासियत बनी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+