Year Ender 2025: यूट्यूब से इंस्टाग्राम रील्स तक छाए ये 6 सुपरहिट भोजपुरी गाने, लोग हुए दीवाने
Year Ender 2025: हर साल की तरह 2025 में भी भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री ने रिकॉर्डतोड़ गानों की बरसात कर दी है। खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, नीलकमल सिंह और शिल्पी राज जैसे बड़े नामों के गाने रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगे थे।
भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के धमाकेदार गाने
हालांकि सालभर में आए कई भोजपुरी गानों में से कुछ चुनिंदा ट्रैक्स ऐसे रहे जिन्होंने न सिर्फ यूट्यूब बल्कि इंस्टाग्राम रील्स पर भी तूफान मचा दिया। साल 2025 के कुछ खास भोजपुरी गानों ने सोशल मीडिया पर धूम मचाई और इन्हें लाखों व्यूज मिले।

2025 में इन भोजपुरी गानों का रहा क्रेज
आइए जानते हैं साल 2025 के सबसे ज्यादा देखे और सबसे ज्यादा चर्चा में रहे भोजपुरी गानों के बारे में जिनका क्रेज पूरे साल बरकरार रहा। आप यहां पर उन गानों की पूरी लिस्ट देख सकते हैं।
साल 2025 में इन 6 भोजपुरी गानों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड्स
कमरिया में पीर
खेसारी लाल यादव और नीलम गिरी पर फिल्माया गया रोमांटिक सॉन्ग 'कमरिया में पीर' रिलीज के बाद से लगातार चर्चा में रहा था। इस गाने को अब तक 65 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। गाने के सिंगर खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज हैं। इस गाने में खेसारी लाल यादव और नीलम गिरि की केमिस्ट्री को फैंस ने जमकर पसंद किया है। इंस्टाग्राम पर इस गाने पर हजारों रील्स बनाई गई थीं।
थर्मामीटर
भोजपुरी म्यूजिक क्वीन शिल्पी राज का सोलो धमाका 'थर्मामीटर' इस साल के सबसे वायरल गानों में शामिल रहा। इस गाने को अब तक 56 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। गाने में एक्ट्रेस नम्रता मल्ला अपना जादू बिखेरती नजर आई हैं। गाने के गीतकार विजय चौहान हैं। इस गाने के बोल और वीडियो ने सोशल मीडिया पर अलग ही ट्रेंड सेट कर दिया है।
घघरी
भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का गाना 'घघरी' साल 2025 का सबसे बड़ा ब्लॉकबस्टर साबित हुआ है। ये गाना 22 अप्रैल 2025 को रिलीज हुआ था। इस गाने को अब तक 95 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। गाने को पवन सिंह और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। श्वेता शर्मा पर फिल्माया गया ये गाना महीनों तक यूट्यूब ट्रेंडिंग में बना रहा था।
सइयां सेवा करे
पवन सिंह का गाना 'सइयां सेवा करे' भले ही विवादों में घिरा रहा हो लेकिन व्यूज के मामले में इसने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस गाने को अब तक 105 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। गाने में एक्ट्रेस अंजलि राघव ने अपना जलवा बिखेरा है। ये गाना आज भी यूट्यूब म्यूजिक कैटेगरी में टॉप ट्रेंडिंग में बना हुआ है।
तितली शहर के
नीलकमल सिंह की आवाज में सजा गाना 'तितली शहर के' दिल छू लेने वाला भोजपुरी सॉन्ग है। इस गाने को अब तक 31 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। ये गाना भोजपुरी फिल्म बलमा बड़ा नादान 2 का है। इस गाने में दिनेश लाल यादव निरहुआ और ऋचा दीक्षित नजर आई हैं। मेलोडी और लिरिक्स की वजह से ये गाना तेजी से पॉपुलर हुआ था।
पापे पड़ी
पवन सिंह और भोजपुरी क्वीन शालिनी की जोड़ी वाला गाना 'पापे पड़ी' सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड में रहा था। इस गाने को 38 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। इस गाने की एनर्जी और केमिस्ट्री ने फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications