Year Ender 2024: दिलजीत दोसांझ से लेकर कार्तिक आर्यन ने इस साल निभाए रियल लाइफ किरदार, जानिए फिल्मों के नाम

हर साल बॉलीवुड में कई फिल्में और सीरीज बनती हैं। इस साल 2024 में भी कई फिल्में बनी, जो रियल लाइफ किरदारों से प्रेरित रहीं। इन फिल्मों में अभिनेताओं ने ऐतिहासिक, राजनीतिक और सामाजिक व्यक्तित्वों की भूमिकाएं निभाईं, जिनकी परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इसमें दिलजीत दोसांझ, कार्तिक आर्यन और विक्रांत मैसी के नाम हैं। पढ़िए ये रिपोर्ट और जानिए किस एक्टर ने किस फिल्म में जीता दर्शकों का दिल।

कार्तिक आर्यन - चंदू चैंपियन
कार्तिक आर्यन ने अपने जीवन की पहली बायोपिक फिल्म की। इसका नाम चंदू चैंपियन है। इसमें वो एक युवा भारतीय एथलीट चंदू का किरदार निभाया। ये फिल्म मुरलीकांत पेटकर की रियल लाइफ कहानी पर बेस्ड थी। इस किरदार के लिए कार्तिक आर्यन ने काफी मेहनत की। उन्होंने एथलीट बॉडी दिखाने के लिए अपने शरीर से फैट गायब कर दिया था। चंदू चैंपियन ऐसे खिलाड़ी की कहानी है, जिसने विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए खेलों में अपनी पहचान बनाई। कार्तिक ने इस रोल के लिए कुश्ती, तैराकी और बॉक्सिंग जैसे तीन खेलों की ट्रेनिंग ली। फिल्म के लिए कार्तिक को खूब तारीफ मिली थी।

Year ender 2024 Actors playing real life characters and their powerful performances

विक्रांत मैसी - सेक्टर 36
सेक्टर 36 इस फिल्म में विक्रांत मैसी ने एक किलर की भूमिका निभाई थी। वो किलर भी साइकोपैथ था, जो बच्चों की सीरियल किलिंग करता था। इस फिल्म में उनके रोल को खूब पसंद किया गया था। उन्होंने इस किरदार को इतने बेहतरीन तरीके से निभाया कि आम इंसान भी उनसे घृणा करने लगा था। ये निठारी कांड पर बनी फिल्म थी।

विजय वर्मा - IC814
विजय वर्मा ने कंधार हाईजैक पर बनी सीरीज में पायलेट की भूमिका निभाई थी। विजय ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में अच्छा नाम बनाया है। सीरीज IC814 में पायलट कैप्टन शरण देव का किरदार निभाया था। इस सीरीज में विजय की परफॉर्मेंस को बहुत सराहा गया था।

दिलजीत दोसांझ - चमकीला
पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने इस साल एक बायोपिक में काम किया। इसका नाम चमकीला था। ये फिल्म पंजाबी गायक और परफॉर्मर अमर सिंह चमकीला की लाइफ पर बेस्ड था। चमकीला का जीवन विवादास्पद और काफी उथल-पुथल से भरा हुआ था। दिलजीत ने अपनी एक्टिंग से चमकीला को अमर कर दिया है। इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर ओटीटी का अवॉर्ड भी मिला है।

राजकुमार राव - श्रीकांत
राजकुमार राव ने श्रीकांत फिल्म में एक दृष्टिहीन व्यक्ति का किरदार निभाया है। जो रियल लाइफ से प्रेरित है। राजकुमार की यह भूमिका उनकी ट्रांसफॉर्मेटिव परफॉर्मेंस का एक और उदाहरण है। उनके किरदार की चुप दर्द और भावनात्मक गहराई ने दर्शकों को प्रभावित किया।

साल 2024 में इन कलाकारों ने अपने किरदारों के माध्यम से वास्तविक जीवन की कहानियों को जीवंत कर दिया। उनकी इन परफॉर्मेंस ने फिल्मों को न केवल मनोरंजक बल्कि यादगार भी बना दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+