'मुझे भरोसा था एक दिन मैं बन जाऊंगा हीरो', बस ड्राइवर के बेटे की जिद ने KGF के रॉकी को ऐसे बना डाला सुपरस्टार
केजीएफ चैप्टर 2 (KGF Chapter 2) की शानदार सफलता के बाद लोग अब दूसरे चैप्टर की बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। केजीएफ के दूसरे पार्ट के लिए अब लोगों की प्रतीक्षा खत्म हो रही है। चैप्टर 2 में रॉकी भाई (Rocky Bhai) के यानी सुपरस्टार यश (Yas) ने धमाकेदार एक्टिंग की है। संजय दत्त और रवीन टंडन के इस हिट फ्रैंचाइजी के कलाकारों में शामिल सुपर स्टार यश ने बड़े कॉन्फिडेंस के कहा है कि केजीएफ-2 की बॉक्स ऑफिस पर एक अखिल भारतीय हिट फिल्म बनन की उम्मीद है। आइए जानते हैं संजय दत्त और रवीन टंडन के इस हिट फ्रैंचाइजी के कलाकारों में शामिल होने के साथ सुपर स्टार यश ने केजीएफ-2 को लेकर क्या उम्मीदें जताई हैं।

सुपस्टार बनने के अलावा कोई और प्लान नहीं
केजीएफ चैप्टर 2 (KGF Chapter 2) रॉकी भाई (Rocky Bhai) के रूप में यश के जबर्दस्त एक्टिंग के साथ वापस आ चुका है। संजय दत्त और रवीन टंडन के इस हिट फ्रैंचाइजी के कलाकारों ने इसमें जबर्दस्त एक्टिंग परफार्मेंस दी है। सुपर स्टार यश कहते हैं कि एक्टिंग के अलावा उनके पास कोई और प्लान नहीं था। वे हमेशा से एक अभिनेता बनना चाहते थे। लेकिन उन्हें अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा था और कभी एहसास नहीं हुआ कि यह कितना मुश्किल है।

बचपन से एक्टर बनने का शौक
यथ ने कहा कि उन्हें बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। यश ने कहा कि जब उनसे पूछा गया कि आप बड़े होकर कौन बनना चाहते हैं, तो मैंने कहा कि एक सुपरस्टार बनूंगा। सब लोग मेरी इस बात पर हंसते थे लेकिन मुझे विश्वास था कि एक दिन में फिल्मों मुख्य किरदार की भूमिका निभाऊंगा।

टीचर्स के चिढ़ाते का असर नहीं
सुपस्टार यश जब छोटे थे तो उनसे पूछा गया कि आप बड़े होकर क्या बनेंगे तो उन्होंने जवाब दिया कि सुपस्टार। इस बात पर क्लास में जमकर हंसी हुई। तब से टीचर उनसे पूछते कि आपकी फिल्म किधर है अब तक आई नहीं। लेकिन यश कहते हैं कि उन्हें पूरा विश्वास कि वे अपने प्लान में सफल होंगे।
सुपस्टार के संघर्ष के बारे में नहीं था पता
यश ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि सुपस्टार बनना कितना मुश्किल था। इसमे कितनी मेहनत और समर्पण की आवश्यकता है। लेकिन एक जिद थी कि अभिनेता बनना है। सुपर स्टार यश ने यह कहा है कि उन्हें उनकी मेहनत पर पूरा भरोसा है। केजीएफ-2 शानदार रहा। प्रशंसकों को दूसरे चैप्टर की बेसब्री से प्रतीक्षा थी। जो बॉक्स ऑफिस में जल्द ही धूम मचाने के लिए तैयार है।

बीएमटीसी बस ड्राइवर थे यश के पिता
यश मैसूर के एक मिडिल क्लॉस परिवार में पले बढ़े हैं। कर्नाटक के हासन में उनका जन्म हुआ। बचपन मैसूर में बीता। मेरे पिता बीएमटीसी बस ड्राइवर थे जबकि मां हाउस वॉइफ थीं।

डांस कम्पिटीशन टैलेंट उभारने का जरिया
बहुत सारी फैंसी ड्रेस डांस कम्पिटीशन में भी यश शामिल होते थे। सुपर स्टार यश इन प्रतियोगिताओं को अपने टैलेंट उभारकर लाने का एक जरिया मानते हैं। वे कहते हैं कि इससे मुझे बहुत खुशी मिलती थी। यहीं से मैं आगे बढ़ा और इस दहलीज तक पहुंचा।












Click it and Unblock the Notifications