Yami Gautam Baby: यामी गौतम बनीं मां, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म, बड़ा यूनिक रखा बच्चे का नाम
Yami Gautam Baby: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम मां बन गई हैं। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर फोटो शेयर फैंस को ये गुडन्यूज दी। इसी के साथ उन्होंने अपने बेटे के नाम का भी खुलासा कर दिया। इसी के साथ यामी गौतम ने ये भी बताया कि उन्होंने कब अपने बेटे को जन्म दिया था।
यामी गौतम ने एक खूबसूरत फोटो शेयर कर अपने फैंस को बताया है कि 10 मई को अक्षय तृतीया वाले दिन उनके घर नन्हा मेहमान आया है। एक्ट्रेस ने अपने बेटे का नाम वेदाविद रखा है जो कि काफी यूनिक है। बता दें कि इस नाम का अर्थ है वेदों के अच्छे से जानता हो।

यामी गौतम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए यामी गौतम ने कैप्शन पर लिखा, 'हमें अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर एक बेटा हुआ है जिसका नाम वेदाविद है और आप सभी अपना प्यार दें।' इसके साथ ही उन्होंने असपताल के स्टाफ का भी आभार जताया। आयुष्मान खुराना, मृणाल ठाकुर और नेहा धूपिया समेत कई बॉलीवुड सितारों ने यामी और आदित्य को बच्चे के लिए शुभकामनाएं दी।
बता दें कि, कुछ दिनों से यामी गौतम की प्रेग्नेंसी के फैंस कयास लगा रहे थे। लेकिन बाद में एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। इसके अलावा फिल्म आर्टिकल 370 के प्रीमियर के दौरान यामी ने बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था। प्रेग्नेंट होने के बावजूद उन्होंने अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन किया।
यामी गौतम को आखिरी बार फिल्म 370 में देखा गया था। जिसमें उन्होंने आर्मी ऑफिसर का रोल निभाया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। इसके अलावा फैंस की तरफ से भी फिल्म को अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिला था। फिलहाल यामी और उनका पूरा परिवार बचचे के आने से काफी खुश है।












Click it and Unblock the Notifications