यामी गौतम इसलिए आदित्य धर को मानती हैं करियर का टर्निंग प्वाइंट, बताई इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई
बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने उस समय को याद किया जब पति आदित्य धर ने उन्हें फिल्म उरी के लिए ऑफर किया।
मुंबई, 24 जुलाई: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम को सिनेमा जगत में अब तक लगभग 10 साल हो चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कईं सुपरहिट फिल्में की। लेकिन, उरी उनके फिल्मी करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। जिसका क्रेडिट वो अपने पति आदित्य धर को देती हैं। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि, जब पूरी इंडस्ट्री उन्हें टाइपकास्ट कर रही थी तब आदित्य ने उनके करियर को कैसे नई दिशा दी।

कैसे यामी गौतम के करियर में आया उछाल?
फिल्म विक्की डोनर से अपने करियर की शुरूआत करने वाली मशहूर एक्ट्रेस यामी गौतम कईं सुपरहिट फिल्में कर चुकी हैं, जैसे कि थर्सडे, बाला और उरी। लेकिन, उनके करियर के दौरान एक समय ऐसा भी था जब यामी गौतम को फिल्म मेकर्स एक ही तरह के किरदार ऑफर करते थे। मगर उस दौरान उनके पति आदित्य धर ने उनकी काबिलियत को पहचाना और उनके करियर को एक नई दिशा दिखाई।

आदित्य धर पहचानी यामी की काबिलियत
करियर के उस दौर का जिक्र करते हुए NEWS 18 को इंटरव्यू देते हुए यामी गौतम ने बताया कि, विक्की डोनर जैसी सुपरहिट फिल्म में काम करने के बावजूद फिल्म इंडस्ट्री ने उनकी काबिलियत को कईं सालों तक नजरअंदाज किया। लेकिन उस बीच एक आदित्य धर ऐसे निर्माता थे जिन्होंने उन पर विश्वास जताते हुए उन्हें फिल्म उरी में अलग किरदार निभाने का ऑफर दिया। जो कि, उनके करियर के लिए एक टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ।

यामी गौतम ने किया खुलासा
यामी गौतम ने कहा कि, 'मैं अक्सर अपनी फिल्मों के चयन को लेकर अपने खास दोस्तों, माता-पिता और आदित्य धर से सलाह लेती हूं। मुझे लगता है कि, इससे मैं अपनी फिल्मों के चयन को लेकर बेहतर निर्णय ले सकती हूं। आदित्य के साथ बातचीत के दौरान वह कभी मुझे सलाह नहीं देते बल्कि हम मिलकर इस पर विचार करते हैं। क्योंकि, मैं जानती हूं कि आदित्य एक बेहतरीन डायरेक्टर हैं और फिल्मों को लेकर उनकी सोच दूसरों से हटकर है। आदित्य ने मुझे फिल्म उरी में उस समय कास्ट किया था जब पूरी इंडस्ट्री को लगता था कि, मैं सिर्फ एक ही तरह के किरदार निभाने में सक्षम हूं'।

'मेरे करियर को बेहतर तरीके से समझता है'
इसके आगे यामी गौतम ने कहा कि, 'आदित्य उन चुनिंदा निर्देशकों में से हैं जो अपनी ही सीमाओं को तोड़ कुछ नया करने की काबिलियत रखते हैं। उनके साथ काम को लेकर होने वाली हर चर्चा अपने आप में एक नया विषय होता है। मुझे खुशी है कि, मैं एक ऐसे शख्स के साथ हूं जो मुझे और मेरे करियर को बेहतर तरीके से समझता है'। बता दें कि फिल्म उरी के बाद यामी गौतम और आदित्य धर के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं जिसके बाद दोनों ने शादी कर फैंस को हैरान कर दिया।

यामी गौतम की अपकमिंग फिल्म
फिल्म दसवीं में एक जेलर का किरदार और फिल्म थर्सडे में बलात्कार पीड़िता के तौर पर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने के बाद अब यामी OMG 2 में नजर आएंगी। जिसमें बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और अरुण गोविल उनके साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। ये फिल्म OMG का सीक्वल होगी। जो कि, साल 2012 में रिलीज हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications