बॉलीवुड अवॉर्ड्स के लिए ये क्या कह गईं यामी गौतम? किलियन मर्फी के ऑस्कर जीतने पर दिया ये रिएक्शन
Yami Gautam On Oscars 2024: दुनिया के सबसे पॉपुलर अवॉर्ड्स में से एक 'ऑस्कर अवार्ड्स 2024' का आयोजन 10-11 मार्च 2024 को लॉस एंजेलिस, कैलिफोर्निया के डॉल्बी थिएटर में हुआ था। 96वें अकादमी अवार्ड्स में कई फिल्मों का नॉमिनेशन हुआ था, जिसमें से क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'ओपेनहाइमर' ने कई कैटेगरी में बाजी मारी है।
किलियन मर्फी ने जीता ऑस्कर 2024
फिल्म 'ओपेनहाइमर' के लीड हीरो किलियन मर्फी ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस के लिए ऑस्कर में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया है। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने 'ओपेनहाइमर' के लीड एक्टर किलियन मर्फी के ऑस्कर जीतने पर अपनी खुशी जाहिर की है। यामी गौतम का पोस्ट इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

'फेक फिल्मी अवॉर्ड्स' पर कोई भरोसा नहीं
इस पोस्ट में यामी गौतम ने कई सारी बातें लिखी हैं। उनके इस पोस्ट पर लोगों की काफी सारी प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। यामी गौतम ने अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- पिछले कुछ सालों से मुझे मौजूदा किसी भी 'फेक फिल्मी अवॉर्ड्स' पर कोई भरोसा नहीं रह गया है।
किलियन मर्फी की जीत पर खुश हैं यामी गौतम
यामी गौतम ने अपनी पोस्ट में लिखा है- मैंने फेक फिल्मी अवॉर्ड्स में भाग लेना बंद कर दिया है, लेकिन आज मैं एक उम्दा कलाकार के लिए बहुत में खुश हूं, जिसने अपने धैर्य, अभिनय और अच्छाई से सभी को अपना फैन बना लिया है। दुनिया के सबसे बड़े मंच पर उन्हें सम्मानित होते देखना हमें बताता है कि आखिर में ये आपकी प्रतिभा है जो किसी भी चीज से ऊपर है।
यामी के पोस्ट पर लोगों ने कही ऐसी बात
यामी गौतम का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको खूब पसंद किया जा रहा है, जिस पर एक्ट्रेस के फैंस और आम लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। यामी के इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा है- क्वीन। वहीं एक और यूजर ने लिखा है- बहुत आगे बढ़ें, जब किसी डिजर्विंग कलाकार को पुरस्कार मिलता है तो सभी काफी सम्मानित महसूस करते हैं।
फिल्म 'आर्टिकल 370' का दमदार प्रदर्शन
जानकारी के अनुसार यामी गौतम इस समय अपनी प्रेग्नेंसी के दिनों को इन्जॉय कर रही हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्म 'आर्टिकल 370' में देखा गया है जिसको दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications