रिपोर्टर बनीं यामी गौतम की फिल्म 'लॉस्ट' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, क्या सुलझ पाएगी ये मिस्ट्री
Lost Trailer Out: यामी गौतम की अपकमिंग फिल्म 'लॉस्ट' की ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में एक्ट्रेस एक रिपोर्टर के किरदार में नजर आ रही हैं।

Lost Trailer Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। दरअसल यामी गौतम अपनी अपकमिंग फिल्म 'लॉस्ट' के किरदार को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इसी बीच उनकी अपकमिंग फिल्म 'लॉस्ट' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। यामी गौतम इस फिल्म में लीड रोल में नजर आ रही हैं। इस फिल्म में वह एक रिपोर्टर के किरदार में दिखाई दे रही हैं। इस फिल्म की कहानी एक मिस्ट्री ड्रामा है जिसमें यामी गौतम एक केस की गुत्थी सुलझाती नजर आती हैं।
यामी गौतम बनीं रिपोर्टर
2 मिनट 19 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत एक लड़के की गुमशुदगी के केस से शुरू होती है। ट्रेलर के शुरुआत में ही दिखाया जाता है कि कैसे इस देश में रोजाना गुमशुदगी के मामले देखने को मिलते हैं। ऐसे में यामी गौतम एक रिपोर्टर के किरदार में नजर आती हैं जो उस ईशान नाम के मिसिंग लड़के के बारे में सबकुछ पता करने में जुटी हुई हैं। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि ये केस कैसे राजनीतिक और अन्य कारणों की वजह से तूल पकड़ने लगता है। ट्रेलर में यामी गौतम के अलावा पकंज कपूर, अक्षय खन्ना जैसे स्टार्स भी नजर आ रहे हैं।
16 फरवरी को ओटीटी पर रिलीज होगी ये फिल्म
आपको बता दें कि आखिरी बार यामी गौतम को फिल्म 'ए थर्सडे' में देखा गया था जो कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। वहीं उनकी इस बार की अपकमिंग फिल्म 'लॉस्ट' भी ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी। ये फिल्म आगामी 16 फरवरी 2023 से स्ट्रीम होगी। इस फिल्म में पंकज कपूर, राहुल खन्ना, नील और तुषार पांडे जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आ रहे हैं। इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग कोलकाता में की गई है। इस फिल्म को इस बार 53वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल गोवा में दिखाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications