Article 370 BO Prediction Day 1: पहले दिन यामी गौतम की आर्टिकल 370 तोड़ सकती है रिकॉर्ड? कर सकती है इतनी कमाई

Article 370 BO Day 1 Prediction: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम इन दिनों फिल्म आर्टिकल 370 को लेकर चर्चा में हैं। ये फिल्म 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म का ट्रेलर फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया। फिल्म ने एडवांस बुकिंग से अच्छी खासी कमाई कर ली। ऐसे में माना जा रहा है कि ओपनिंग डे पर ये बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

फिल्म 'आर्टिकल 370' का निर्देशन आदित्य जामभले ने किया है। फिल्म में लीड रोल में नजर आई यामी गौतम का क्शन अवतार देखने को मिला। सोशल मीडिया पर फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऐसे में ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के पहले दिन के 80 हजार से ज्यादा टिकट्स बिक गए हैं और फिल्म ने एडवांस बुकिंग से 5 करोड़ के आसपास की कमाई कर ली।

Yami Gautam

Sacnilk की रिपोर्टस के मुताबिक, पहले दिन फिल्म के लगभग 1 लाख से ज्यादा के टिकट बिक चुके हैं। अगर ऐसा रहा तो फिल्म आर्टिकल 370 लगभग 6 से 8 करोड़ के बीच पहले दिन कमाई कर सकती है। हालांकि इसी फिल्म के साथ विद्युत जामवाल की फिल्म क्रैक भी रिलीज हो गई। जिसका असर फिल्म आर्टिकल 370 की कमाई में पड़ सकता है। खैर इसका कुछ वक्त इंतजार करना होगा जिसके बाद साफ हो जाएगा कि यामी गौतम की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया।

बता दें कि 'आर्टिकल 370' का निर्देशन आदित्य सुहास जंभाले ने किया है. फिल्म में यामी गौतम मुख्य भूमिका में नजर आईं। इसके अलावा अरुण गोविल और प्रीयमणि लीड रोल में नजर आए। बता दें कि, अरुण गोविल ने फिल्म में पीएम मोदी की भूमिका निभाई है। देखना होगा कि आने वाले दिनों में इस फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+