शादी वाले दिन X Factor के स्टार टॉम मान की मंगेतर का हुआ निधन, लिखा ये दर्द भरा पोस्ट
म्यूजिशियन और 'एक्स फैक्टर' के स्टार रहे टॉम मान की शादी वाले दिन उनकी मंगेतर डेनियल हैम्पसन का निधन हो गया। जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है।
मुंबई, 22 जून: कहते हैं कि शादी का दिन हर दुल्हा-दुल्हन के लिए सबसे खास दिन होता है। इस दिन का दोनों बेसब्री से इंतजार कर रहे होते हैं। लेकिन, यही दिन आपके लिए मातम का दिन बन जाए तो इससे बुरा क्या हो सकता है। कुछ ऐसा ही म्यूजिशियन और 'एक्स फैक्टर' के स्टार रहे टॉम मान के साथ हुआ। जी हां उनकी शादी वाले दिन उनकी मंगेतर डेनियल हैम्पसन का निधन हो गया। टॉम ने खुद ये दुखद जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की।

टॉम मान ने शेयर किया पोस्ट
बता दें कि, टॉम ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने होने वाली मंगेतर डेनियल हैम्पसन की तस्वीर साझा की हैं। जिसमें उनके साथ उनका 8 साल का बेटा भी है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए टॉम ने लिखा- मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि मैं ये सब लिख रहा हूं, लेकिन मेरी डार्लिंग दानी, मेरी बेस्ट फ्रेंड, मेरी सबकुछ और उससे भी ज्यादा, मेरी लाइफ का प्यार शनिवार सुबह 18 जून को इस दुनिया से विदा हो गईं।
'इस हादसे से मैं पूरी तरह टूट चुका हूं'
टॉम ने आगे लिखा कि, 'यह दर्दनाक हादसा उसी दिन हो गया जो उनकी लाइफ का सबसे खुशहाल दिल साबित होनेवाला था। टॉम ने लिखा 'इस हादसे से मैं पूरी तरह टूट चुका हूं और मुझे समझ नहीं आ रहा कि आगे कहां जाऊं। साथ ही उन्होंने बेटे को लेकर कहा कि, 'मैं उस तरह का पैरंट शायद न बन सकूं जो तुम ऑलरेडी थीं, लेकिन मैं अपने बेटे को उस तरह से पालने के लिए सबकुछ करूंगा जैसा हम हमेशा चाहते थे। मैं प्रॉमिस करता हूं कि उसे ये पता होगा कि उसकी मां कितनी अमेजिंग थीं। मैं प्रॉमिस करता हूं कि तुम बहुत प्राउड फील करोगी।'
फैंस ने जताया दुखा
टॉम के इस पोस्ट में अपनी मंगेतर की मौत की वजह का कोई जिक्र नहीं किया। लेकिन, उनके जाने से वह बेहद दुखी हैं। शादी वाले दिन उनकी मंगेतर का यूं जाना उनके लिए काफी शॉकिंग है। टॉम का ये पोस्ट देख फैंस दुख जता रहे हैं साथ ही उनको इस दुख से उबरने का संदेश भी दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications