मुसीबत के समय जैकलीन फर्नांडीज की हुई ऐसी हालत, पहुंचीं गुरुजी के आश्रम

जैकलीन फर्नांडीज ने धार्मिक रास्ता अपना लिया है और दिल्ली के गुरुजी निर्मल सिंह की अनुयायी बन गई हैं।

मुंबई, 26 अगस्तः जैकलीन फर्नांडीज पिछले काफी समय से परिशानियों से घिरी हुई हैं। ऐसे में उन्होंने आध्यात्म का रास्ता अपनाया है। वह अब धार्मिक हो रही हैं। परेशानी के समय बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों को अक्सर आध्यात्मिक गुरुओं के पास पहुंचते देखा जाता है। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज कठिन समय से गुजर रही हैं और उन्होंने आध्यात्म का सहारा लिया है। कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के साथ जैकलीन के कथित संबंधों की बात सामने आने के बाद से वह काफी मुसीबतों में घिरी हुईं नजर आ रही हैं। जानकारी के अनुसार ईडी की चार्जशीट में जैकलीन का नाम 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सामने आया है।

जैकलीन ने अपनाया आध्यात्म का रास्ता

जैकलीन ने अपनाया आध्यात्म का रास्ता

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी के आरोपी के रूप में नामित किए जाने के बाद से जैकलीन फर्नांडीज काफी कठिन समय से गुजर रही हैं। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जैकलीन ने धार्मिक रास्ता अपना लिया है और दिल्ली के गुरुजी निर्मल सिंह की अनुयायी बन गई हैं। आपको बता दें कि इन गुरुजी के पास बॉलीवड की हस्तियां पहुंचती हैं। वहीं जैकलीन ने कथित तौर पर हाल ही में दिल्ली के छतरपुर इलाके में निर्मल सिंह गुरुजी के दर्शन किए और निर्मल बाबा के स्थापित शिव मंदिर का भी दौरा किया था।

गुरुजी को साथ ले जाती हैं एक्ट्रेस

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जैकलीन आजकल गुरुजी का नाम जपती रहती हैं और उन्होंने उनका ब्रेसलेट भी पहन लिया है। वह दिन में एक बार गुरु मंत्र का जाप भी करती हैं। जानकारी के अनुसार बॉलीवुड के कई परिवार दिल्ली के गुरुजी निर्मल सिंह के अनुयायी हैं। एक्ट्रेस के एक सूत्र ने पिंकविला को बताया- उन्होंने गत जुलाई महीने में आश्रम का दौरा किया था। इसके अलावा जैकलीन ने गुरुजी के स्थापित शिव मंदिर में आशीर्वाद भी लिया था।

गुरु मंत्र का कर रही हैं जाप

जैकलीन के किसी करीबी ने उन्हें इस कठिन समय में शांति के लिए दिल्ली के छतरपुर इलाके में गुरुजी के आश्रम जाने की सलाह दी थी। तब से जैकलीन हर जगह अपने साथ गुरुजी की तस्वीर लेकर जाती हैं। साथ ही वह गुरुजी का कंगन पहनकर रखती हैं और दिन में एक बार गुरु मंत्र का जाप भी करती हैं।

पूजा-पाठ के लिए लोग कर रहे हैं ट्रोल

पूजा-पाठ के लिए लोग कर रहे हैं ट्रोल

कुछ दिनों पहले ही जैकलीन को मुंबई के जुहू इलाके के मुक्तेश्वर मंदिर में देखा गया था। लोगों को जैकलीन एक नए अवतार में नजर आई थीं। कई लोगों ने उन्हें यह कहते हुए ट्रोल भी किया कि उन्हें ईडी मामले के बीच भगवान के आशीर्वाद की जरूरत पड़ रही है। लेकिन अब वह गुरुजी के मार्गदर्शन में हैं।

जैकलीन को आरोपी ठहराया

जैकलीन को आरोपी ठहराया

आपको बता दें कि इस साल की शुरुआत में जैकलीन से ईडी ने कई बार पूछताछ की थी। हाल ही में दिल्ली में एक विशेष पीएमएलए अदालत के सामने इस मामले में ताजा आरोप पत्र दायर किया गया और सूत्रों के अनुसार, एक्ट्रेस को एक आरोपी के रूप में आरोपित किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+