ये है दुनिया की सबसे महंगी वेब सीरीज, खर्च हुए थे 8300 करोड़ रुपए, आपने देखा क्या?

Most Expensive Web Series: आजकल फिल्मों के साथ साथ वेब सीरीज को लेकर लोगों में काफी क्रेज देखा जा रहा है। तरह तरह के ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आए दिन वेब सीरीज स्ट्रीम होती है। रोमांस से लेकर एक्शन से भरपूर वेब सीरीज लोगों को रोज एंटरटेन कर रहे हैं।

दुनिया की सबसे महंगी वेब सीरीज
इसके अलावा फैमिली ड्रामा वाले सीरीज भी लोगों का जमकर एंटरटेनमेंट करते हैं। आइए आपको बताते हैं हॉलीवुड की उस सीरीज के बारे में जो दुनिया की सबसे महंगी वेब सीरीज है। इस सीरीज के का कुल बजट इतना ज्यादा है कि आप बॉलीवुड की करीब 10 फिल्में बना सकते हैं।

Most Expensive Web Series

इतिहास की सबसे महंगी सीरीज का बजट
दुनिया की सबसे महंगी वेब सीरीज का नाम 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर है। हॉलीवुड की इस वेब सीरीज को इतिहास की सबसे महंगी सीरीज बताया जाता है, जिसका प्रीमियर साल 2022 में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर हुआ था।

8300 करोड़ रुपये में बनी ये वेब सीरीज
आपको बता दें कि इस वेब सीरीज का हर एपिसोड इतना महंगा है कि बॉलीवुड फिल्म भी इसके आगे कुछ नहीं है। इस वेब सीरीज को लोगों ने खूब पसंद किया है। डेडलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, वेब सीरीज 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर के लिए अमेजन स्टूडियो ने करीब 1 बिलियन डॉलर (8300 करोड़ रुपये) खर्च किए थे।

3800 करोड़ रुपये प्रोडक्शन कास्ट पर हुए थे खर्च
इस बजट में वेब सीरीज के पहले सीजन के राइट्स की खरीद और प्रमोशन भी शामिल था। वहीं कोलाइडर की रिपोर्ट के अनुसार इस वेब सीरीज की प्रोडक्शन कास्ट ही सिर्फ 465 मिलियन डॉलर (3800 करोड़ रुपये) से ज्यादा थी।

वेब सीरीज के पहले पार्ट में कुल 8 एपिसोड्स हैं
वेब सीरीज 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर' के कुल 8 एपिसोड्स हैं और इसके हर एपिसोड की लागत करीब 58 मिलियन डॉलर (480 करोड़ रुपये) थी। आज तक इस सीरीज के रिकॉर्ड को कोई भी फिल्म या वेब सीरीज नहीं तोड़ पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+