Wonder Women: अलग-अलग जगहों से आई गर्भवती महिलाओं की कहानी दिखाती है फिल्म, दिल छू लेगा ट्रेलर

फिल्म वंडर वुमन में अलग अलग जगहों से आईं पद्मप्रिया जानकीरमन, सयोनारा फिलिप और अर्चना पद्मिनी के साथ नित्या मेनन, पार्वती और अमृता किस तरह प्रेग्नेंसी में जिंदगी के बारे में सीख रही हैं।

Wonder Women Trailer: फिल्म 'वंडर वुमन' का ट्रेलर गुरुवार यानी आज रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में अभिनेत्री नित्या मेनन, पार्वती थिरुवोथु और अमृता सुभाष नजर आएंगी। अलग अलग जगहों से आईं पद्मप्रिया जानकीरमन, सयोनारा फिलिप और अर्चना पद्मिनी के साथ नित्या मेनन, पार्वती और अमृता की मां बनने की कहानी इस फिल्म में दिखाई गई है। कहानी महिलाओं को बीच का बॉन्ड और गर्भावस्था के दौरान उनकी नई दोस्ती को दिखाती है।

Wonder Women

फिल्म के बारे में बात करते हुए इसकी राइटर और निर्देशक अंजलि मेनन ने कहा कि मेरा अनुभव कहता है कि भाईचारा हमें स्ट्रॉन्ग बनाता है। उन्होंने ये भी कहा कि ये सामान्य महिलाएं हैं। जिनकी दोस्ती हमें जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।

बताते चलें कि आरएसवीपी और फ्लाइंग यूनिकॉर्न एंटरटेनमेंट के बैनर तले रोनी स्क्रूवाला और आशी हुआ सारा द्वारा निर्मित वंडर वुमन 18 नवंबर को सोनी लिव पर स्ट्रीम होनी है।

इसमें अलग-अलग बैकग्राउंट की महिलाओं के रिश्ते और जीवन से निपटने के लिए उनके मजेदार और उत्साह भरे तरीके को दिखाया गया है। ट्रेलर देखकर तो ऐसा लगता है कि ये महिला किरदार देशभर के सभी आयु वर्ग के दर्शकों के साथ गूंजेगी। कहानी इन महिलाओं के जीवन की एक झलक है।

फिल्म में नोरा के रूप में नित्या मेनन, मिनी के रूप में पार्वती थिरुवोथु, वेनी के रूप में पद्मप्रिया जानकीरमन, साया के रूप में सयोनारा फिलिप, ग्रेसी के रूप में अर्चना पद्मिनी और जया के रूप में अमृता सुभाष को दिखाया गया है। ट्रेलर से फिल्म की झलक देखने को मिलती है कि किस तरह ये महिलाएं अलग-अलग जगहों से आकर इकट्ठा जिंदगी के बारे में काफी कुछ सीख रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+