जल्द गूंजेगी रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा के घर शहनाई? इस शहर में होगी शादी

बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में मजबूत पहचान बना चुकीं रश्मिका मंदाना हाल ही में अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में हैं। लंबे समय से यह खबरें सामने आती रही हैं कि वह अभिनेता विजय देवरकोंडा के साथ रिश्ते में हैं। अब, उनकी सगाई और शादी की अफवाहों ने प्रशंसकों को और भी उत्साहित कर दिया है।

हाल ही में दिए गए एक मैगजीन इंटरव्यू में रश्मिका ने पहली बार शादी को लेकर प्रतिक्रिया दी। जब उनसे सीधे तौर पर सवाल किया गया कि शादी कब करने की योजना है, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा-"इस बारे में हम खुद बताएंगे।" उनके इस जवाब ने संकेत दिया कि शादी को लेकर कुछ न कुछ ज़रूर चल रहा है। कई रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि यह जोड़ा फरवरी 2025 में शादी के बंधन में बंध सकता है। हालांकि दोनों की ओर से अभी कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन प्रशंसकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है।

Rashmika Mandanna

उदयपुर में हो सकती है शाही शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका और विजय उदयपुर में एक भव्य लेकिन निजी समारोह में विवाह कर सकते हैं। शादी में सिर्फ परिवार और बहुत करीबी दोस्त शामिल होंगे। जगह और तारीख को लेकर अभी गोपनीयता बरती जा रही है, जिससे अंदाज़े और भी मजबूत हो गए हैं।

'गीता गोविंदम' से शुरू हुई नज़दीकियां
इस रिश्ते की चर्चा 2018 की सुपरहिट फिल्म 'गीता गोविंदम' के समय से शुरू हुई थी। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आई थी, और 2019 में आई फिल्म 'डियर कॉमरेड' ने इन खबरों को और हवा दी। हालांकि दोनों अक्सर साथ छुट्टियों पर जाते देखे गए और एक जैसी लोकेशन से तस्वीरें भी साझा कीं, लेकिन किसी ने भी अपने रिश्ते को पब्लिकली स्वीकार नहीं किया।

रश्मिका का करियर ग्राफ लगातार ऊंचा
व्यक्तिगत जीवन के साथ-साथ रश्मिका का फिल्मी करियर भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। साउथ फिल्मों से शुरुआत कर वह अब बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल हो चुकी हैं। इस साल विक्की कौशल के साथ उनकी फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की। वहीं आयुष्मान खुराना के साथ 'थामा' को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+