Youtuber Armaan Malik ने क्यों की 2 शादियां, पत्नी पायल ने छोड़ दिया था घर, यूट्यूबर उठाना चाहते थे ये कदम

Youtuber Armaan Malik Two Marriages: यूट्यूबर अरमान मलिक इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि वह टीवी के फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस 17 का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन कहा जा रहा है कि बिग बॉस 17 की टीम ने यूट्यूबर से शो का हिस्सा बनने के लिए बात की थी। आपको बता दें कि अरमान मलिक कभी अपनी दो-दो शादियां तो कभी दोनों पत्नियों के साथ एक प्रेग्नेंट होने को लेकर लाइमलाइट में छाए रहे हैं। उनकी पर्सनल लाइफ हमेशा विवादों में घिरी रही है। आइए आज आपको बताते दें कि उन्होंने दो शादियां क्यों की। इसके पीछे क्या है असली वजह।

यूट्यूबर अरमान मलिक ने कर रखीं हैं दो शादियां
आपको बता दें कि सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अरमान मलिक देश के मशहूर यूट्यूबर्स में से एक हैं लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ हमेशा सुर्खियों में छाई रहती है। सोशल मीडिया पर भले ही उनकी फैन फॉलोइंग तगड़ी हो लेकिन लोग उन्हें जमकर ट्रोल भी करते हैं। आपको बता दें कि यूट्यूबर अरमान मलिक को उनकी दो शादियों के चलते जमकर आलोचना का शिकार होना पड़ता है लेकिन दोनों पत्नियां पायल और कृतिका एक-दूसरे के साथ बहुत ही प्यार से रहती हैं।

Youtuber Armaan Malik

पायल मलिक से साल 2011 में की थी लव मैरिज
जानाकरी के अनुसार एक समय ऐसा भी था जब अरमान मलिक की दोनों पत्नियां एक दूसरे को पसंद नहीं करती थीं। दोनों पत्नियों के बीच का रिश्ता बहुत ही खराब था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूट्यूबर अरमान मलिक ने पायल मलिक से साल 2011 में लव मैरिज की थी। एक इंटरव्यू में पायल ने कहा था कि उन्होंने परिवार के खिलाफ जाकर अरमान से शादी की थी।
अरमान से शादी के बाद पायल के परिवार ने उनसे रिश्ता तोड़ दिया था। इसके बाद उनका पहला बेटा चिरायु का जन्म हुआ।

पायल की दोस्त कृतिका से बढ़ी थीं नजदीकियां
अरमान मलिक और पायल मलिक की शादीशुदा जिंदगी बिल्कुल ठीक चल रही थी कि लेकिन इसी बीच उनकी जिंदगी में कृतिका की एंट्री हुई। कृतिका यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल की बहुत अच्छी दोस्त थीं। पायल की दोस्ती की वजह से कृतिका अरमान मलिक के घर पर आने जाने लगीं और अरमान मलिक के साथ उनकी नजदीकियां भी बढ़ने लगी थीं। एक दिन अरमान मलिक ने पायल मलिक को बिना तलाक दिए कृतिका से शादी कर ली थी। इस शादी की बात सुन पायल को गहरा सदमा लगा था। जब ये बात पायल के परिवार को पता चली तो वो लोग अपनी बेटी को घर लेकर चले गए थे।

कृतिका से शादी की बात सुन पायल के उड़ गए थे होश
आपको बता दें कि पायल मलिक करीब एक साल तक अरमान मलिक को छोड़ अपने परिवार के साथ रही थीं। पायल ने इंटरव्यू में कहा था- मैंने और अरमान ने 8 साल साथ बिताया था। ऐसे में जब मैं अरमान को छोड़कर गई तो मेरे लिए एक-एक पल काटना मुश्किल हो गया था। दूसरी तरफ अरमान-कृतिका भी मेरे लिए रोते थे और मैं भी उनके लिए रोती थी। मेरे परिवार वाले मुझे अरमान से बात नहीं करने देते थे।

साल 2018 में कृतिका से की थी शादी
पायल ने बताया था- जब मैंने अपने पति अरमान के पास वापस जाने का फैसला किया तो मेरे परिवार वाले फिर से मेरे खिलाफ हो गए थे। पायल ने बताया था कि उनके पति अरमान मलिक ने सुसाइड करने तक की कोशिश की थी और यही वजह थी कि उन्होंने पति के पास वापस जाने का फैसला किया था। पायल ने इंटरव्यू में लोगों से कहा था कि ये भी कहा था कि अगर कोई मेरे पति अरमान से प्रेरणा लेकर दूसरी शादी करना चाहता है तो कभी मत करना, क्योंकि दूसरी शादी से हमेशा परेशानी होती है और ऐसा करना बिल्कुल गलत है। आपको बता दें कि अरमान मलिक ने साल 2018 में अपनी पहली पत्नी की दोस्त कृतिका मलिक से शादी की थी। फिलहाल अरमान अपनी दोनों पत्नियों और चार बच्चों के साथ रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+