10 साल छोटे पति से शादी के 8 साल बाद उर्मिला मातोंडकर क्यों ले रही हैं तलाक? क्या इसके पीछे है कोई राजनीति?
Urmila Matondkar Divorce Reason: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर 50 की उम्र में अपने से 10 साल छोटे पति मोहसिन अख्तर मीर से तलाक लेने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उर्मिला मातोंडकर ने पति मोहसिन अख्तर मीर से अलग होने के लिए मुंबई के कोर्ट में अर्जी डाल दी है।
उर्मिला मातोंडकर की टूट रही है शादी
खबर है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने अपने 8 साल के रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया है। तलाक के लिए उन्होंने कोर्ट में याचिका दाखिल की है। बताया जा रहा है कि उर्मिला मातोंडकर और मोहसिन अख्तर की शादीशुदा जिंदगी कुछ ठीक नहीं चल रही है।

उर्मिला मातोंडकर ने लिया तलाक का फैसला
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले कुछ समय से उर्मिला और उनके पति मोहसिन अलग-अलग रह रहे हैं। इसलिए उन्होंने अब एक-दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया है। इस खबर ने एक्ट्रेस के फैंस को शॉक्ड कर दिया है। लोग ये जानना चाहते हैं आखिर दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ है कि दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है।
उर्मिला मातोंडकर क्यों ले रहीं तलाक
-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उर्मिला मातोंडकर से जुड़े एक सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया है कि एक्ट्रेस ने अपने 10 साल छोटे पति मोहसिन अख्तर मीर से तलाक लेने के लिए मुंबई की एक कोर्ट में अर्जी दायर की है।
-सूत्र की मानें तो उर्मिला मातोंडकर अपने काम पर फोकस करना चाहती हैं। वहीं कोर्ट से जुड़े एक सूत्र से पता चला है कि उर्मिला मातोंडकर ने बहुत सोचने और समझने के बाद पति मोहसिन से अलग होने का फैसला लिया है। हालांकि दोनों के तलाक के पीछे की असली वजह क्या है इसका खुलासा फिलहाल अभी तक नहीं हो पाया है।
-कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि उर्मिला मातोंडकर और मोहसिन अख्तर मीर का तलाक उनकी आपसी सहमति से नहीं हो रहा है। ऐसे में दोनों के अलग होने की वजह क्या है, ये अभी तक साफ नहीं हो पाई है। वहीं कपल ने आधिकारिक रूप से इस मामले में अभी तक कुछ नहीं कहा है।
कैसे हुई थी उर्मिला मातोंडकर की शादी
-आपको बता दें कि उर्मिला मातोंडकर ने साल 2016 में मोहसिन अख्तर मीर से शादी की थी। मोहसिन उम्र में एक्ट्रेस से 10 साल छोटे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। ये कॉमन फ्रेंड बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा हैं।
-बताया जाता है कि मनीष मल्होत्रा ने ही उर्मिला और मोहसिन को मिलवाया था। यहीं से दोनों की दोस्ती हुई और उन्होंने शादी करने का फैसला किया। साल 2016 में उर्मिला और मोहसिन शादी के बंधन में बंध गए थे।












Click it and Unblock the Notifications