'आर्यन' ही क्यों रखा अपने बड़े बेटे का नाम? शाहरुख खान ने बताई थी इसके पीछे की दिलचस्प कहानी

मुंबई, 3 अक्टूबर। बॉलीवुड के 'किंग खान' यानी शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं। शनिवार (2 अक्टूबर) को मुंबई में कथित रेव पार्टी में आर्यन को हिरासत में लिए जाने के बाद एनसीबी उनसे पूछताछ कर रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर शाहरुख खान और उनके बड़े बेटे आर्यन खान को लेकर कई पुराने इंटरव्यू और बयान फिर से वायरल हो रहे हैं। हाल ही में शाहरुख खान का एक थ्रोबैक इंटरव्यू फिर वायरल हुआ है जिसमें एक्टर ने बताया कि अपने बेटे का नाम उन्होंने 'आर्यन' की क्यों रखा।

इस वजह से बेटे का नाम रखा आर्यन

इस वजह से बेटे का नाम रखा आर्यन

बेटे का नाम आर्यन रखने के पीछे शाहरुख खान ने एक दिलचस्प कहानी सुनाई थी। शाहरुख खान और गौरी खान की शादी 1991 में हुई थी और छह साल बाद यानी 13 नवंबर, 1997 को उनकी जिंदगी में आर्यन खान का आए। अपने पहले बच्चे को लेकर शाहरुख और गौरी बेहद खुश थे, उन्होंने अपने बेटे का नाम आर्यन रखा। शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि गौरी और उन्हें 'आर्यन' नाम से प्यार था।

आर्यन के नाम से इम्प्रेस हो जाएंगी लड़कियां

आर्यन के नाम से इम्प्रेस हो जाएंगी लड़कियां

मजाकिया अंदाज में शाहरुख खान ने कहा कि वह चाहते थे कि आर्यन का नाम सुनकर लड़किया इम्प्रेस हो जाएं। शाहरुख खान ने कहा था,

जब मेरे बेटा किसी लड़की से कहेगा 'हेलो माय नेम इस आर्यन खान', तो वो इम्प्रेस हो जाएगी। उसको अपना लुक हम दोनों से मिला है, गौरी और मेरी एक जैसी खासियतें हैं। हम दोनों की बड़ी आंखें और मोटे होंठ हैं। मुझे नहीं पता... उसके (आर्यन) पास मेरे जैसे इमोशन हैं, लेकिन वह हमारा एक मिक्स्चर है। और हां, मैंने कभी उसका डायपर नहीं बदला।

Recommended Video

    Mumbai Cruise Party Raid: NCB ने Aryan Khan समेत 8 नामों का किया खुलासा | वनइंडिया हिंदी
    बच्चों को लेकर पूछा गया था ये सवाल

    बच्चों को लेकर पूछा गया था ये सवाल

    एक कार्यक्रम में जब शाहरुख अपने तीनों बच्चों (आर्यन, सुहाना और अबराम) के साथ पहुंचे थे तो एक्टर से पूछा गया था कि उनके बच्चों को अपने पिता के एक्टिंग करियर के बारे में जानकर कैसा लगता है? इसके जवाब में शाहरुख ने कहा था, 'उनके बच्चों, आर्यन और सुहाना को एक बार लगा था कि मुझे अपने छोटे बेटे अबराम के लिए एक ब्लॉकबस्टर फिल्म करनी चाहिए।'

    अबराम के लिए करनी चाहिए कोई बड़ी फिल्म

    अबराम के लिए करनी चाहिए कोई बड़ी फिल्म

    शाहरुख ने आगे बताया कि आर्यन और सुहाना को लगा कि वह अपने पिता की 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'दिल तो पागल है' और 'कुछ-कुछ होता है' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देखकर बड़े हुए हैं, इसलिए अब मुझे अबराम के लिए एक और ब्लॉकबस्टर करने की जरूरत है ताकि उसे भी पता चले कि उसके पिता कितने बड़े अभिनेता हैं। सिमी गरेवाल के साथ एक पुराने इंटरव्यू में शाहरुख ने ये सारी बातें बताई थीं।

    यह भी पढ़ें: क्या शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के बारे में आपको ये बातें पता हैं ? उनके बारे में सबकुछ जानिए

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+