'ऐश्वर्या राय के लिये बुरा लगता है', शाहरुख खान ने क्यों कही ऐसी बात? सलमान से जुड़ा है मामला
SRK and Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। एक वक्त था, जब हर कोई ऐश्वर्या को अपनी फिल्म में लेना चाहता था। मगर क्या आप जानते हैं कि फिल्म 'चलते-चलते' से ऐश्वर्या राय को पूरे 10 लोगों की टीम ने बात करके निकाल दिया था। जी हां! ऐश्वर्या राय इस बात से बेहद खफा भी थीं। उन्होंने इस मसले पर एक इंटरव्यू में बात भी की थी।
किस बात से खफा थीं ऐश्वर्या?
सिमी ग्रेवाल के साथ पॉडकास्ट में ऐश्वर्या राय ने कहा था कि शाहरुख खान ने बिना वजह बताए उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया था। उन्हें बाहर निकालने की कोई भी वजह नहीं बताई गई थी। ऐश्वर्या को फिल्म से निकालकर रानी मुखर्जी को साइन कर दिया गया था।

SRK को हुआ पछतावा
हालांकि, ये फैसला लेने के बाद शाहरुख खान को भी काफी पछतावा हुआ। एक्टर ने कहा था कि उन्हें इस बात का बेहद पछतावा है कि उन्होंने ऐसा फैसला लिया। एक्टर ने कहा कि ऐश्वर्या उनकी दोस्त थी और उन्होंने काफी गलत किया।
शाहरुख खान ने कही ये बात
शाहरुख खान ने कहा कि ऐश्वर्या राय मेरी बहुत अच्छी दोस्त रही हैं। वो मेरी फेवरेट को-स्टार्स हैं। उनके साथ मैंने कई सारी फिल्में की हैं। हमने जोश, मोहब्बतें और देवदास जैसी फिल्मों में साथ काम किया। मुझे दुख होता है कि चीजें इस लेवल पर पहुंच गई, जहां नहीं पहुंचनी चाहिए थीं।
'मुझे ऐश्वर्या के लिये बुरा लगता है'
एक्टर ने कहा कि मेरे हाथ बंधे हुए थे और मैं फिल्म का प्रोड्यूसर भी था। मुझे ऐश्वर्या राय के लिये बहुत बुरा लगता है। एक्टर ने आगे कहा कि ऐश्वर्या राय को फिल्म से बाहर करने का फैसला 10-12 लोगों ने मिलकर लिया था। पूरी कंपनी की प्रतिष्ठा दांव पर थी।
ऐश्वर्या ने क्यों मांगी थी माफी?
बताते चलें कि ऐश्वर्या को फिल्म से बाहर एक मामले के बाद निकाला गया, जो सलमान खान से जुड़ा था। सलमान और ऐश्वर्या की सेट पर खूब लड़ाई हुई थी, जिसके चलते बवाल भी मचा। शाहरुख खान ने कहा कि सलमान खान ने मुझसे इसके लिये माफी भी मांगी थी। और बाद में ऐश्वर्या ने भी माफी मांगी थी।












Click it and Unblock the Notifications