KK No More: केके की मौत से सदमे में सोना मोहपात्रा, कहा-'मुझे भी मिले केके जैसी मौत'
बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर की मौत से सोना मोहपात्रा काफी सदमे में है। उनकी मौत होने पर सोना मोहपात्रा एक इंटरव्यू के दौरान काफी इमोशनल हो गई और उन्होंने अपनी दिल की बात कही।
मुंबई, 01 जून: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके के निधन से हर कोई सदमे में है। लोग अभी भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि वह अब हमारे बीच नहीं रहे। इस खबर से जहां पूरा बॉलीवुड सदमे में है वहीं सोना मोहपात्रा भी काफी शॉक है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान केके जैसी मौत की मांग की है।

केके के निधन पर सोना मोहापात्रा का बयान
बता दें कि, सोना मोहपात्रा ने केके के साथ 'दिल आज कल' सॉन्ग पर काम किया था। उनको केके के निधन होने की खबर पर यकीन नहीं हो रहा। सोना मोहपात्रा ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान कहा कि, 'जब से केके के निधन की खबर सुनी है, मैं सदमे में हूं। 30 सेकेंड्स तक मेरा दिमाग काम करना बंद कर दिया। मैं इस जिंदगी से ऐसे ही लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म करते हुए गुजर जाना चाहती हूं। मैं अपनी इस जिंदगी को म्यूजिकल अंदाज से रैपअप करना चाहती हूं।'
'केके स्वर्ग में भी गा रहे होंगे'
केके के साथ अपनी यादों के साझा करते हुए सोना आगे कहती हैं, 'केके स्टेर पर शानदार थे। उन्होंने कहा कि, 'कोलकाता खुशकिस्मत है कि केके के आखिरी दिन उन्हें लाइव सुनने का सौभाग्य मिला। मुझे यकीन है कि वह स्वर्ग में भी गा रहे होंगे। म्यूजीशियन कम्यूनिटी और म्यूजिक लवर्स के लिए यह बहुत भारी क्षति है।'
इस दिन होगी केके की अंतिम विदाई
बता दें कि, केके का निधन मंगलवार 31 मई की रात को हुआ था। उनका कोलकाता में एक लाइव कॉन्सर्ट था इस दौरान उनकी अचानक तबीयत खराब हुई। जिसके बाद वह होटल पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक केके का अंतिम संस्कार 2 जून 2022 यानी गुरुवार को मुंबई में होगा।












Click it and Unblock the Notifications