HBD Dimple Kapadia: 27 साल अलग रहने के बाद भी काका को डिंपल ने क्यों नहीं दिया तलाक? ये थी वजह

डिंपल कपाड़िया का आज यानी 8 जून को 65वां जन्मदिन है। वह जितनी अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती थीं।

मुंबई, 8 जून: 90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया का आज 8 जून को अपना 65वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी कम उम्र में ही बॉलीवुड में एंट्री की थी। उस वक्त उनकी जिंदगी में राजेश खन्ना की एंट्री हुई और दोनों के बीच करीबी बढ़ती गई और दोनों ने शादी कर ली। लेकिन, एक वक्त ऐसा आया जब दोनों के बीच तकरार बढ़ने लगा और दोनों ने एक दूसरे से दूर होना सही समझा। लेकिन, दोनों ने एक दूसरे को कभी तलाक नहीं दिया।

डिंपल कपाड़िया ने की राजेश खन्ना से शादी

डिंपल कपाड़िया ने की राजेश खन्ना से शादी

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया आज यानी 8 जून को 65 वर्ष की हो चुकी हैं। साल 1957 में उनका मुंबई में जन्म हुआ था। 15 साल की उम्र में डिंपल कपाड़िया इतनी खूबसूरत हुआ करती थीं कि उन्हें कईं फिल्म निर्माताओं ने फिल्में ऑफर की लेकिन उन्होंने ठुकरा दी। आखिरकार एक्ट्रेस ने कुछ समय बाद राज कपूर की 'बॉबी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। लेकिन, एक्ट्रेस के जीवन में सबसे बड़ा बदलाव तब आया जब उन्होंने एक्टर राजेश खन्ना के साथ शादी कर ली थी।

राजेश खन्ना ने फिल्मों में काम करने पर लगाई रोक

राजेश खन्ना ने फिल्मों में काम करने पर लगाई रोक

बता दें कि, डिंपल कपाड़िया अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती थीं। 70 और 80 के दशक में जहां राजेश खन्ना करोड़ों फैंस के दिलों में राज करते थे। वहीं वह अपना दिल डिंपल कपाड़िया को दे बैठे। उस वक्त वह 32 साल के थे और डिंपल कपाड़िया महज 16 साल की। जिसके बाद दोनों ने शादी का फैसला किया। शादी के कुछ सालों बाद राजेश खन्ना और डिंपल की पहली बेटी ट्विंकल का जन्म हुआ और कुछ समय बाद बेटी रिंकी खन्ना इस दुनिया में आईं। इसके बाद दोनों के बीच कड़वाहट बढ़ने लगी।

दोनों के बीच बढ़ने लगी कड़वाहट

दोनों के बीच बढ़ने लगी कड़वाहट

कहा जाता है कि, राजेश खन्ना ने शादी करने के बाद डिंपल को फिल्मों में काम करने से मना कर दिया था। यही वजह थी कि, दोनों के बीच कड़वाहट बढ़ती चली गई। अक्सर दोनों के बीच इसी को लेकर लड़ाई होती थी। धीरे-धीरे ये दूरियां इतनी बढ़ने लगी कि, दोनों ने एक दूसरे से अलग रहने का फैसला कर लिया। लेकिन, दोनों ने कभी एक दूसरे को तलाक नहीं दिया।

इस वजह से नहीं दिया तलाक

इस वजह से नहीं दिया तलाक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिंपल कपाड़िया अपनी दोनों बेटियों को एक अच्छी जिंदगी देना चाहती थीं। डिंपल जानती थीं कि, ये सिर्फ उनके पिता राजेश खन्ना ही उन्हें दे सकते हैं। यही वजह थी कि, एक्टेस ने राजेश खन्ना को कभी तलाक नहीं दिया। इसके अलावा ये भी माना जाता है कि, राजेश खन्ना से अलग होने के बाद सनी देओल और डिंपल के बीच करीबी बढ़ने लगी थी। लेकिन, सनी देओल अपनी पत्नी को तलाक नहीं देना चाहते थे। जिसके कारण डिंपल ने भी राजेश खन्ना को तलाक नहीं दिया।

27 साल बाद आया रिश्तों में सुधार

27 साल बाद आया रिश्तों में सुधार

दोनों को एक दूसरे से दूर रहे 27 साल हो चुके थे। वहीं एक वक्त ऐसा आया जब डिंपल की लाइफ में एक बार फिर राजेश खन्ना की एंट्री हुई। उस वक्त राजेश खन्ना कैंसर से जूझ रहे थे। तब डिंपल ही थीं जिन्होंने उनकी देखभाल करती थीं। लेकिन, इतने सालों तक दूर रहने के बाद डिंपल ने उनकी अंतिम सांस तक उनका साथ दिया। बता दें कि, राजेश खन्ना का साल 2012 में निधन हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+