विजय वर्मा से क्यों हुई मनोज बाजपेयी को जलन, बोले- ये तो मुझे मिलना चाहिए था लेकिन उसे.....
Manoj Bajpayee: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी अपनी दमदार एक्टिंग के इंडस्ट्री में काफी मशहूर हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हुई थी। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी ने वकील पी सी सोलंकी का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ की गई है। लेकिन इन सबके बावजूद मनोज बाजपेयी को एक किरदार निभाना था जो विजय वर्मा ने हाल ही में निभाया है।
मनोज बाजपेयी जिस किरदार को निभाना चाहते थे वह है वेब सीरीज 'दहाड़' में विजय वर्मा का रोल। मनोज बाजपेयी का कहना है कि उन्हें 'दहाड़' में विजय वर्मा को देखकर काफी जलन हुई थी। उन्हें लगता है कि ये नेगेटिव रोल उन्हें मिलना चाहिए था। मनोज बाजपेयी ने एक इंटरव्यू में ये भी बताया कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म 'जंजीर' ने ही उनके करियर को सफल बनाने में बड़ा योगदान निभाया है।

विजय वर्मा के किरदार से मनोज बाजपेयी को हुई जलन
नोज बाजपेयी ने कहा- मुझे लगता है कि वेब सीरीज 'दहाड़' में विजय वर्मा का किरदार मुझे निभाना चाहिए था। मुझे विजय वर्मा का नेगेटिव रोल काफी पसंद आया है। इसे देखते ही मैंने कहा था कि ये रोल मुझे मिलना चाहिए था। अगर अभी विजय ये सुनेगा तो बोलेगा कि क्या सर आप तो इतना काम कर रहे हो। आपको बता दें कि ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई इस वेब सीरीज में विजय वर्मा के अलावा सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आई थीं।
'दहाड़' में काम करना चाहते थे मनोज बाजपेयी
वेब सीरीज 'दहाड़' में विजय वर्मा विलेन के रोल में नजर आए थे और दर्शकों के दिल पर छा गए थे। वहीं वेब सीरीज 'मिर्जापुर' से लेकर 'दहाड़' और फिल्म 'डार्लिंग्स' में विजय वर्मा नेगेटिव रोल में ही नजर आए हैं और लोगों ने उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ भी की है।
मनोज बाजपेयी को नेगेटिव रोल पसंद
वहीं मनोज बाजपेयी ने भी अपने करियर में कई दमदार किरदार निभाए हैं, जिनमें से कई सारे नेगेटिव रोल भी थे। लेकिन मनोज बाजपेयी ने कहा है कि वह फिल्म 'दहाड़' में विजय वर्मा के किरदार को निभाना चाहते थे। उनका कहना है कि उन्होंने जब ये फिल्म देखी तो उन्हें विजय वर्मा का किरदार खूब पसंद आया है। विजय वर्मा का ये किरदार रियल लाइफ सीरियल किलर मोहन कुमार से प्रेरित था, जिसे सायनाइड मोहन के नाम से भी लोग जानते हैं।












Click it and Unblock the Notifications