'कढ़ी' खाते ही करीना कपूर खान को क्यों आई जयदीप अहलावत की याद? बताई ये सच्चाई

करीना कपूर खान ने हाल ही में एक फोटो शेयर की है जिसमें वह कढ़ी खाते वक्त अपनी अपकमिंग वेब सीरीज के को-स्टार जयदीप अहलावत को याद कर रही हैं।

मुंबई, 18 जूनः बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों अपने वेब सीरीज को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' नाम की इस वेब सीरीज से करीना कपूर ओटीटी की दुनिया में डेब्यू करने वाली हैं। इस वेब सीरीज में करीना के साथ एक्टर जयदीप अहलावत भी नजर आने वाले हैं। करीना इन दिनों अपनी वेब सीरीज को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। फिल्मों में एक्टिंग के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहने वाली करीना कपूर ने हाल ही में एक फोटो शेयर की है जिसमें वह कढ़ी खाते वक्त अपनी अपकमिंग वेब सीरीज के को-स्टार जयदीप अहलावत को याद कर रही हैं। आखिर क्या है इसका कारण।

kareena kapoor khan

करीना कपूर खान ने खाई कढ़ी
हाल ही में करीना कपूर खान अपने को स्टार एक्टर जयदीप अहलावत के घर पहुंची थीं। इस दौरान करीना कपूर ने जयदीप की पत्नी ज्योती अहलावत के साथ काफी टाइम स्पेंड किया था। हालांकि करीना की मुलाकात उनके को स्टार जयदीप अहलावत से नहीं हो पाई थी। ऐसे में करीना कपूर खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर ज्योति के साथ एक फोटो स्टोरी शेयर की है जिसमें करीना कपूर ने लिखा है- ज्योति आपका बहुत धन्यवाद, कड़ी बहुत शानदार थी, जिस तरीके से आपके हसबैंड जयदीप की एक्टिंग है ठीक उसी प्रकार। दरअसल कुछ इस तरह करीना कपूर खान को कड़ी का स्वाद लेने के बाद जयदीप अहलावत की याद आई थी।

नेटफ्लिकस पर रिलीज होगी करीना की बेव सीरीज
आपको बता दें कि करीना कपूर खान जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नजर आने वाली हैं। वह एक्टर जयदीप अहलावत के साथ सुजोय घोष के 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' के रुपांतरण में नजर आने वाली हैं। हालांकि इस वेब सीरीज के टाइटल की घोषणा अभी तक नहीं हुई है। करीना और जयदीप के अलावा इस सीरीज में मशहूर एक्टर विजय वर्मा भी नजर आएंगे। जानकारी के अनुसार ये वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+