मुंबई एयरपोर्ट पर काजोल ने फोटोग्राफर्स को देख क्यों लगाई दौड़? लोग करने लगे ऐसी बातें

काजोल एयरपोर्ट पर कैमरामैन देखते ही अचानक से तेज-तेज चलने लगीं। पैपराजी ने उन्हें कई बार धीरे चलने या फिर थोड़ा रुकने के लिए कहा लेकिन काजोल ने किसी की नहीं सुनी।

मुंबई, 9 सितंबरः बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल न सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए मशहूर हैं बल्कि लोग उनकी चुलबुली अदाओं पर फिदा हो जाते हैं। हालांकि इस बार मुंबई एयरपोर्ट पर काजोल ने कुछ ऐसा किया जो वहां मौजूद पैपराजी से लेकर आम लोगों तक को पसंद नहीं आया। दरअसल काजोल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। काजोल एयरपोर्ट पर कैमरामैन देखते ही अचानक से तेज तेज चलने लगीं। पैपराजी ने उन्हें कई बार धीरे चलने या फिर थोड़ा रुकने के लिए कहा लेकिन काजोल ने किसी की नहीं सुनी और दौड़ने लगीं। लोगों को काजोल का ये एटिट्यूड बिल्कुल पसंद नहीं आया है।

फोटोग्राफर्स को देख भागने लगीं काजोल

फोटोग्राफर्स को देख भागने लगीं काजोल

एयरपोर्ट पर कैमरामैन्स को देख अचानक ही काजोल बहुत तेज-तेज चलने लगीं। उनके साथ फोटोग्राफर्स भी भागने लगे। काजोल के साथ उनके पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड्स भी मौजूद थे। सिक्योरिटी गार्ड्स ने कैमरामैन को हटाने की कोशिश भी की लेकिन सभी लोग काजोल की तस्वीरें लोनो में व्यस्त थे। इस बीच काजोल हंसती हुई वहां से तेजी से निकल गईं।

काजोल के आउटफिट्स को लोगों ने किया ट्रोल

मुंबई एयरपोर्ट पर काजोल की त्सवीरें लेना फोटोग्राफर्स के लिए बहुत मुश्किल काम हो गया था। पैपराजी को देखर काजोल अचानक ही दौड़ने लगी थीं। काजोल का ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि काजोल ने ब्लैक कलर की मैक्सी ड्रेस पहनी हुई थी। ड्रेस के ऊपर उन्होंने ब्लैक लेदर जैकेट भी पहन रखी थी। उनके बाल खुले हुए थे और उन्होंने चश्मा पहन रखा था।

काजोल ने कहा- कितने फिट हो दिखाओ

फोटोग्राफर्स को अपने सामने देखते ही काजोल ने अचानक स्पीड पकड़ ली। काजोल के सिक्योरिटी गार्ड्स पैपराजी को उनके सामने से हटाने लगे। फोटोग्राफर्स बोलने लगे- काजोल जी गिर जाएंगे, लेकिन काजोल तेज चलती रहीं और बोलीं, चलो दिखाओ कितने फिट हो तुम लोग। सिक्योरिटी गार्ड भी फोटोग्राफर्स को बोलने लगे- अरे सामने से हट क्यों नहीं जाते।

काजोल ने कहा- कितने फिट हो दिखाओ

फोटोग्राफर्स को अपने सामने देखते ही काजोल ने अचानक स्पीड पकड़ ली। काजोल के सिक्योरिटी गार्ड्स पैपराजी को उनके सामने से हटाने लगे। फोटोग्राफर्स बोलने लगे- काजोल जी गिर जाएंगे, लेकिन काजोल तेज चलती रहीं और बोलीं, चलो दिखाओ कितने फिट हो तुम लोग। सिक्योरिटी गार्ड भी फोटोग्राफर्स को बोलने लगे- अरे सामने से हट क्यों नहीं जाते।

लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

काजोल के इस वीडियो को पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर लाफिंग इमोजी बनाए हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- रणवीर सिंह के वॉरड्रोब में कुछ दिन बिताकर आई हैं काजोल। एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- काजोल तो राजधानी एक्सप्रेस हो गई हैं। लोगों को काजोल की ड्रेस और एयरपोर्ट पर उनका ऐसा एटिट्यूड, कुछ भी पसंद नहीं आया है।

इस वेब सीरीज में नजर आएंगी काजोल

आपको बता दें कि काजोल जल्द ही वेब सीरीज 'द गुड वाइफ-प्यार, कानून और धोखा' में नजर आएंगी। उन्होंने गत गुरुवार को ही इस प्रोजेक्ट की घोषणा की है। ये उनका वेब सीरीज में डेब्यू होगा। हाल ही में काजोल मुंबई के गणेश उत्सव में शामिल होती नजर आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+