बॉबी देओल ने क्यों कहा- सलमान खान ने मेरे करियर को फिर से जिंदा किया
नई दिल्ली, 11 अप्रैल: बॉबी देओल ने एक से एक फिल्मों में काम किया लेकिन लंबे अरसे तक काम ना मिलने की वजह से वो फिल्मों से दूर रहे। हालांकि वो अपने एक्टिंग करियर की दोबारा शुरूआत कर चुके हैं लेकिन हाल ही में अपने इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया दोबारा उनके करियर को जिंदा करने में सलमान खान का कितन बड़ा योगदान रहा।

रेस 3 के लिए सलमान ने चुनकर फिल्मों में मुझे दोबारा जिंदा किया
बॉबी देओल ने सलमान खान के साथ अपनी दोस्ती और एक सफल वापसी करने में उनकी मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बारे में राज खोला है। सलमान ने बॉबी की डिजिटल रिलीज लव हॉस्टल को भी खूब सराहा था। बॉबी ने कहा कि सलमान ने उन्हें रेस 3 के लिए चुनकर फिल्मों में उन्हें दोबारा जिंदा किया। जिससे उन्हें और काम मिला।

सलमान की वजह से दर्शक मुझे दोबारा देख पाएं
बॉबी देओल ने कहा "सलमान ने मुझे रेस 3 में मौका दिया और वह मेरे और मेरे करियर के लिए बहुत सी चीजों की शुरुआत थी। बहुत लोगों ने मुझे बहुत दिनों बाद देखा। युवा पीढ़ी ने मुझे देखा नहीं था और जब सलमान भाई की फिल्म लगी हो तो हर कोई इसे देखने जाता है।

युवा पीढ़ी ने मुझे नोटिस करना शुरू कर दिया
बॉबी देओल ने कहा रेस 3 के कारण, मुझे हाउसफुल 3 में एक भूमिका मिली और इस तरह युवा पीढ़ी ने मुझे नोटिस करना शुरू कर दिया।

बॉबी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1995 की
बॉबी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1995 की फिल्म बरसात से की थी। इसके बाद उन्होंने गुप्त (1997), सोल्जर (1998), बादल (2000), अजनबी (2001), हमराज (2002), अपने (2007) और यमला पगला दीवाना (2011) सहित कई सफल फिल्में दीं। 2013 की फिल्म यमला पगला दीवाना 2 के बाद उनके करियर में एक खामोशी थी।

बॉबी देओल रेस 3 के साथ पांच साल बाद वापसी की थी
बॉबी देओल रेस 3 के साथ पांच साल बाद वापसी की। काम के लिए ओटीटी स्पेस में जाने पर चीजें उनके लिए और भी बेहतर हो गईं। नेटफ्लिक्स फ़िल्म क्लास ऑफ़ '83 और ZEE5 फ़िल्म लव हॉस्टल में अभिनय करने के अलावा, बॉबी को एमएक्स प्लेयर वेब सीरीज़ आश्रम के साथ एक सफलता मिली।












Click it and Unblock the Notifications