Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शादी के 4 साल पूरे होने पर अंगद बेदी ने नेहा धूपिया को दी ये कैसी सलाह!

10 मई 2022 को नेहा धूपिया और अंगद बेदी की शादी को 4 साल पूरे हो गए हैं। शादी के खूबसूरत पलों को याद कर अंगद बेदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।

मुंबई, 10 मई: 10 मई 2022 को नेहा धूपिया और अंगद बेदी की शादी को 4 साल पूरे हो गए हैं। शादी के खूबसूरत पलों को याद कर अंगद बेदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि 'हैप्पी 4 ईयर्स 'मिसेज बेदी'। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी नेहा धूपिया को कम खर्चा करने की सलाह दी।

अंगद और नेहा की शादी को हुए 4 साल पूरे

अंगद और नेहा की शादी को हुए 4 साल पूरे

अभिनेत्री नेहा धूपिया और बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी ने साल 2018 में शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया था। 10 मई 2022 को उनकी शादी के 4 साल पूरे हो गए हैं। अपनी चौथी सालगिरह के मौके पर अंगद बेदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी शादी के पलों को याद कर एक खूबसूरत कैप्शन लिखा है।

सालगिरह पर नेहा धूपिया से बोले अंगद

बता दें कि, अंगद बेदी ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कैप्शन में लिखा कि, 'हैप्पी 4 ईयर्स 'मिसेज बेदी'। 10 मई 2018 से लेकर 2022 तक चार साल पहले बंदा अंदर हुआ था... आज भी अंदर ही है। शादी से पहले पैसे नहीं थे। खर्चे भी नहीं थे। लेकिन तुम भी नहीं थीं। ना मेहर थी ना गुरीक। सब कुछ बढ़िया रहा इन चार सालों में, बस खर्चे कम करो।'

'मैं तुम्हारे साथ खड़ा हूं'

'मैं तुम्हारे साथ खड़ा हूं'

अंगद बेदी ने आगे लिखा कि, 'मजाक एक तरफ है लेकिन तुम लोगों ने मुझे बहुत कुछ दिया है और इस खूबसूरत घर को जोड़कर रखा है। तुम्हारे साथ वक्त बिताना, लड़ना, चीखना चिल्लाना और रोना हमेशा ही एक बहुत खूबसूरत अहसास होता है। मुझे पता है कि तुम हर वक्त मेरे साथ खड़ी हो और मैं तुम्हारे साथ खड़ा हूं। लेकिन चलो पानी की तरह रहते हैं और अपनी शेप और आकार खुद तलाशते हैं। वाहेगुरू मेहर करे।'

फैंस ने दी सालगिरह पर शुभकामनाएं

अंगद बेदी के अलावा उनकी पत्नी नेहा धूपिया ने सोशल मीडिया पर अंगद बेदी के परिवार का एक मॉन्टैज शेयर किया। वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "4 साल... 2 बच्चे और एक साथ जिंदगी... #happyanniversary my love @angadbedi।" उनके इस पोस्ट पर फैंस भी उनके शादी के 4 साल पूरे होने पर शुभकामनाएं दे रहे हैं।

गुपचुप तरह से की थी दोनों ने शादी

गुपचुप तरह से की थी दोनों ने शादी

आपको बता दें कि, नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने साल 2018 में दिल्ली के गुरुद्वारे में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। दोनों की एक क्यूट सी बेटी और बेटे के माता-पिता हैं। इस तरह नेहा और अंगद एक साथ खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+