अरिजीत सिंह के गांव क्यों पहुंचे आमिर खान? हो गया खुलासा, जिसे जान सिंगर के फैंस हो जाएंगे गदगद
साई पल्लवी और जुनैद खान स्टारर फिल्म 'एक दिन' का टीज़र कुछ दिन पहले रिलीज़ हुआ था और जादुई रोमांटिक थीम और लीड जोड़ी की केमिस्ट्री के लिए इसे खूब प्यार मिला। इस फिल्म को सुनील पांडे ने डायरेक्ट किया है, इसे मंसूर खान, आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है और यह 1 मई को रिलीज़ होगी।

आमिर खान प्रोडक्शंस ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि अरिजीत सिंह अपनी आवाज़ अपकमिंग फिल्म एक दिन के लिए देंगे, जिससे इस बहुप्रतीक्षित म्यूज़िकल कोलैबोरेशन की शुरुआत हो गई है। प्रोडक्शन हाउस के मुताबिक, आमिर खान ने खुद अरिजीत सिंह के साथ इस गाने पर काम किया। यह म्यूज़िक सेशन अरिजीत के होमटाउन में हुआ।
इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे जब अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने की घोषणा के बाद आमिर खान उनसे मिलने पहुंचे थे। कई लोगों का मानना था कि आमिर उन्हें वापसी के लिए मनाने गए हैं। अब इन अटकलों पर विराम लग गया है, क्योंकि यह मुलाकात वाकई इसी प्रोजेक्ट के लिए थी। अरिजीत सिंह अब एक दिन में अपनी आवाज़ देने जा रहे हैं। एक बार फिर इस आइकॉनिक जोड़ी को साथ देखने-सुनने को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता है, खासकर तब जब दोनों पहले कई सुपरहिट गाने दे चुके हैं।
सोशल मीडिया पर यह खबर शेयर करते हुए लिखा गया, "एक दिन के म्यूज़िक में इतनी भावना और दिल जोड़ने के लिए धन्यवाद अरिजीत।"
https://www.instagram.com/p/DUh16_EjOa3/?igsh=MW9mYWgyMjZyZHA2
इसके अलावा एक दिन में साई पल्लवी और जुनैद खान पहली बार साथ नजर आएंगे और दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर काफी चर्चा है। इस मैजिकल लव स्टोरी में जुनैद एक थोड़े अजीब से लड़के की भूमिका में दिखेंगे, जबकि साई पल्लवी एक नेचुरली कॉन्फिडेंट लड़की के किरदार में नजर आएंगी। टीज़र में उनकी जोड़ी की झलक पहले ही देखने को मिल चुकी है, जो फ्रेश और बेहद प्यारी लगती है, और यही वजह है कि यह ऑन-स्क्रीन जोड़ी दर्शकों की नजरों में बनी हुई है।
एक दिन के जरिए आमिर खान लंबे समय बाद निर्देशक-प्रोड्यूसर मंसूर खान के साथ फिर से काम कर रहे हैं। इससे पहले यह आइकॉनिक जोड़ी कयामत से कयामत तक, जो जीता वही सिकंदर, अकेले हम अकेले तुम और जाने तू... या जाने ना जैसी यादगार फिल्में दे चुकी है। एक दिन के साथ दोनों एक बार फिर एक रोमांटिक लव स्टोरी लेकर आ रहे हैं, जो इस फिल्म को खास बनाती है और इसकी झलकियों को लेकर उत्सुकता और बढ़ा देती है।
आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी एक दिन में साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है और इसे आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है। एक दिन 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।
-
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती पर मंगल का गोचर, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
आम जनता को राहत! इन प्रोडक्ट पर Customs Duty खत्म, बाजार जाने से पहले चेक करें क्या होगा सस्ता? -
IPL 2026 के बीच दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक आखिर क्यों लिया यह फैसला? -
रहस्यमयी तरीके से कहां गायब हुईं 'वीराना' की भूतनी Jasmine Dhunna? 38 साल से हैं लापता, अनसुलझे हैं 3 सवाल -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Bengal Election 2026: 'मुझसे छीन ली गई सत्ता’ मालदा कांड पर ममता बनर्जी का पलटवार, EC पर लगाया बड़ा आरोप












Click it and Unblock the Notifications