Dharmendra की मौत के एक महीने बाद बेटी ईशा देओल ने पैपराजी के सामने क्यों जोड़े हाथ? जानें पूरा सच
Esha Deol Video: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को निधन हो गया था। एक्टर की मौत के बाद पूरा देश शोक में डूब गया था। उनके जाने से न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री बल्कि उनका परिवार भी गहरे सदमे में आ गया है।
धर्मेंद्र के निधन से टूट गया है परिवार
धर्मेंद्र के निधन के बाद परिवार की ओर से अलग-अलग प्रेयर मीट का आयोजन किया गया था जहां बेटे सनी देओल से लेकर एक्टर की दूसरी पत्नी और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी और दोनों बेटियां भी भावुक नजर आई थीं।

पिता के निधन के बाद एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं ईशा देओल
अब धर्मेंद्र की मौत के करीब एक महीने बाद ईशा देओल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जहां उनका उदास चेहरा देखकर फैंस भावुक हो गए थे। एयरपोर्ट से सामने आया उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पैपराजी के सामने शांत दिखाई दीं ईशा देओल
आपको बता दें कि ईशा देओल अपने पिता धर्मेंद्र के बेहद करीब थीं। एक्टर के निधन के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर कई भावुक पोस्ट शेयर कर अपने दिल का दर्द बयां किया था। अब एयरपोर्ट पर स्पॉट होने के दौरान भी एक्ट्रेस की आंखों में वही मायूसी साफ दिखाई दी।
ईशा देओल ने पैपराजी के सामने क्यों जोड़े हाथ?
-पैपराजी ने जब उनसे हाल-चाल पूछा तो ईशा देओल ने कोई जवाब नहीं दिया लेकिन हाथ जोड़कर नम्रता से अभिवादन जरूर किया। जब एक फोटोग्राफर ने उन्हें बाय कहा तो उन्होंने बिना मुस्कुराए हल्के से हाथ हिलाकर जवाब दिया।
-एयरपोर्ट के अंदर जाने से पहले ईशा देओल एक बार फिर पीछे मुड़ीं और सभी पैपराजी को हाथ हिलाकर बाय कहा। इससे साफ झलका कि वह मीडिया से नाराज नहीं थीं बल्कि अपने निजी दुख में डूबी हुई थीं। उनके चेहरे की गंभीरता और खामोशी ने फैंस को भावुक कर दिया।
ईशा देओल का प्रोफेशनल करियर
ईशा देओल इस समय फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं। हालांकि उनके पिता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' आगामी 1 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है 'इक्कीस'
-श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी वॉर-ड्रामा फिल्म 'इक्कीस' पहले 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसे आगामी 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में लाया जाएगा।
-इस फिल्म में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और एक्टर जयदीप अहलावत अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ये फिल्म दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र के फैंस के लिए एक भावनात्मक विदाई साबित हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications