बच्चे के जन्म से पहले क्यों ट्रोल हो रहीं दीपिका पादुकोण? फैंस ने इस बात पर उठा दिये सवाल
Why Deepika Padukone gets trolled: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने पहले बेबी के वेलकम करने वाली हैं। बीते दिन कपल अस्पताल पहुंचा तो फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई। मगर बेबी होने से पहले ही दीपिका पादुकोण ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं। आखिर क्यों फैंस दीपिका को ट्रोल कर रहे हैं, चलिये जानते हैं।
एक्ट्रेस हाल ही में अपने पति रणवीर सिंह के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं, मगर इस बात ने सोशल मीडिया पर तीखी बहस छेड़ दी। मंदिर में कपल के वीडियो वायरल हुए, और जहां कई लोगों ने उनकी तारीफ की, वहीं कई लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने दीपिका की 'मंगलसूत्र' या 'बिंदी' न पहनने के लिए आलोचना की।

दीपिका ने मंदिर जाने के लिए हरे रंग की साड़ी पहनने का फैसला किया और उनका प्रेग्नेंसी ग्लो साफ झलक रहा था। हालांकि, कुछ यूजर्स ने उनके लुक को लेकर आपत्ति जताई और कहा कि उन्हें 'मंगलसूत्र' और 'बिंदी' जैसी चीजें पहननी चाहिए थीं।
एक यूजर ने कहा कि कल्पना करिये कि इतना पैसा कमाने के बावजूद भी आप मंगलसूत्र खरीदने में असमर्थ हैं; खासकर जब आप मंदिर जा रहे हों।
सोशल मीडिया रिएक्शन
इस कमेंट पर सभी लोगों ने अलग-अलग रिएक्शन्स दिये। एक ने दीपिका का बचाव करते हुए कहा कि अरे उसे अकेला छोड़ दो, वह पहले से ही बहुत कुछ सहन कर रही है। तुम लोगों को उसकी हर हरकत से परेशानी है। तुम कितनी मशहूर हस्तियों को हर दिन मंगलसूत्र पहने देखते हो? उसका पति उसके साथ है, बस इतना ही काफी है। एक अन्य यूजर ने कहा कि मंदिर की पवित्रता बनाए रखना सर्वोपरि होना चाहिए।
बहस तब और बढ़ गई जब एक अन्य यूजर ने बताया कि दीपिका ने बिंदी भी नहीं लगाई है। जवाब में किसी ने कहा कि शुक्र है कि पंडित जी ने हल्दी-कुमकुम लगाया।
बच्चे को लेकर फैंस एक्साइटेड
इस ऑनलाइन विवाद के बीच, प्रशंसक दीपिका और रणवीर की तरफ से अच्छी खबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अभिनेत्री को हाल ही में मुंबई के एक अस्पताल में देखा गया, जिससे ये अनुमान लगाया जा रहा है कि वे जल्द ही बच्चे को जन्म दे सकती हैं। फैंस उनके पहले बच्चे के बारे में घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
सिद्धिविनायक मंदिर में जोड़े की यात्रा को शुरू में अच्छे रिएक्शन्स मिले थे। कई लोगों ने रणवीर की अपनी पत्नी के प्रति देखभाल की सराहना की थी। हालांकि, जल्द ही ध्यान दीपिका के पहनावे और एक्सेसरीज की पसंद पर चला गया, जिससे तगड़ी बहस छिड़ गई।
सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और बहस के बावजूद, दीपिका को सपोर्ट करने वाले फैंस की भी कोई कमी नहीं है।दीपिका पादुकोण के पहले बच्चे को लेकर फैंस और फॉलोअर्स में एक्साइटमेंट बनी हुई है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि यह जोड़ा इस खुशी के मौके और ऑनलाइन ट्रोलिंग से कैसे निपटता है।












Click it and Unblock the Notifications