अल्लू अर्जुन का बाउंसर क्यों हुआ गिरफ्तार? भगदड़ मामले से 'एंथनी' का जुड़ा कौन सा कनेक्शन, जानें पूरा सच
Allu Arjun Stampede Case: इन दिनों साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। एक तरफ जहां अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' बॉक्स ऑफिस पर छप्पड़फाड़ कमाई कर रही है, वहीं एक्टर की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन 'पुष्पा 2' के रिलीज होने के बाद से सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में अल्लू अर्जुन को संध्या थिएटर में हुई भगदड़ मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उन्हें तेलंगाना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। वहीं अब इस मामले में अल्लू अर्जुन के बाउंसर को अरेस्ट किया गया है।

अल्लू अर्जुन के बाउंसर को किया गया गिरफ्तार
अल्लू अर्जुन के बाउंसर को अरेस्ट करने के बाद से ही लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि आखिर वह इस मामले से कैसे जुड़ा हुआ है। उसका इस मामले से क्या लेना-देना है। सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन और उनके बाउंसर को लेकर तरह तरह की बातें की जा रही हैं।
थिएटर में हुई भगदड़ में एक महिला की हुई थी मौत
आपको बता दें कि गत 4 दिसंबर 2024 को हैदराबाद के संध्या थिएटर में अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2: द रूल के प्रीमियर के दौरान भगदड़ मच गई थी। इस भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी जबकि उसका छोटा बेटा आज भी अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
अल्लू अर्जुन के बाउंसर पर लगे ऐसे आरोप
वहीं इस मामले में पहले फिल्म के लीड एक्टर अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया गया था लेकिन बाद में उन्हें जमानत दे दी गई। वहीं एक्टर के बाउंसर एंथनी को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एंथनी पर आरोप है कि वह इवेंट में बाउंसरों को संगठित करने और कथित तौर पर फैंस को धक्का देने के लिए जिम्मेदार था। इन सबकी वजह से ही थिएटर में अफरा-तफरी मची थी।
अल्लू अर्जुन कानूनी पचड़े में फंस गए हैं
इस घटना के बाद से कई तरह के बातें सामने आ रही हैं। वहीं तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन भी कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। आपको बता दें कि हैदराबाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन और कार्यक्रम से जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ जारी रखी है। पुलिस इस बात की जांच कर रहे हैं कि अल्लू अर्जुन को थिएटर में आने और इस इवेंट के बाहर फैंस से बातचीत करने की अनुमति मिली थी या नहीं।
अल्लू अर्जुन से हुई 4 घंटे तक पूछताछ
इसके अलावा थिएटर मालिक और सुरक्षा टीम की भूमिका की भी जांच की जा रही है, जिससे पता लग सके कि इवेंट के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे या नहीं। वहीं गत 24 दिसंबर को अल्लू अर्जुन से हैदराबाद पुलिस ने 4 घंटे तक पूछताछ की थी और कई तरह के सवाले के जवाब मांगे गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications