Akshay Kumar: दर्शकों के बीच ढीली हो रही अक्षय कुमार की फिल्मों की पकड़, ढलती उम्र का घटता जादू है वजह?

अक्षय कुमार की फिल्में अब बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल करती हुई नजर नहीं आ रहीं हैं। अब इसे ढलती उम्र का घटता जादू बोला जाए, या सोलो फिल्म्स से दर्शकों का घटता इंटरेस्ट? अक्षय की फिल्में अब फैंस के बीच कमाल नहीं दिखा पा रहीं ह

मुंबई, 2 जून: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार फैंस के दिलों पर राज करते हैं। एक्टर ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। लेकिन अब दर्शकों के बीच एक्टर की फिल्मों का जादू कम होता नजर आ रहा है। एक्टर की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पृथ्वीराज बीते कुछ सालों में अक्षय की लगातार तीसरी ऐसी फिल्म है, जो दर्शकों के दिलों को जीतने में नाकामयाब रही। इससे पहले अक्षय की फिल्म 'बच्चन पांडे' और 'बेलबॉटम' भी बॉक्स ऑफिस पर दर्शक नहीं जुटा सकी थी। ऐसे में साफ है कि दर्शकों के बीच अक्षय की फिल्म पहले की तरह अब कोई कमाल नहीं दिखा पा रही हैं।

सोलो फिल्म नहीं दिखा पा रही कमाल

सोलो फिल्म नहीं दिखा पा रही कमाल

अक्षय कुमार की दो फिल्मों लक्ष्मी और अतरंगी रे को दर्शक ओटीटी पर भी नकार चुके हैं। हालांकि, बीते साल एक्टर की फिल्म सूर्यवंशी हिट रही है। इस फिल्म में वे अजय देवगन और रणवीर सिंह के साथ नजर आए थे। अक्षय की सोलो फिल्में दर्शकों के बीच जादू चलाने में कामयाब नहीं हो रही हैं।

ढलती उम्र या सोलो फिल्म?

ढलती उम्र या सोलो फिल्म?

अक्षय का चार्म फैंस के दिलों में अब भी बरकरार है। अपने फिल्मी करियर में एक्टर ने लोगों को खूब एंटरटेन किया है। लेकिन अब इसे बढ़ती उम्र का ढलता जादू कहा जाए या फिर फैंस का एक्टर का सोलो स्टाइल में घटता इंट्रेस्ट.. एक्टर की फिल्में ना चल पाने के पीछे कोई तो वजह है।

सम्राट पृथ्वीराज रही फ्लॉप

सम्राट पृथ्वीराज रही फ्लॉप

सम्राट पृथ्वीराज फिल्म की बात की जाए, तो ये भी एक्टर के करियर की फ्लॉप फिल्म रही। देश की बड़ी प्रोडक्शन कंपनियों में शुमार यशराज फिल्म्स ने फिल्म पर खूब पैसा लगाया लेकिन फिल्म में अक्षय को पृथ्वीराज चौहान के रूप में स्वीकार करने से दर्शकों ने सिरे से नकार दिया। फिल्म की एक हफ्ते की कमाई महज 55.5 करोड़ रुपये ही रही।

तूफान की तरह उड़ी बच्चन पांडे

तूफान की तरह उड़ी बच्चन पांडे

अक्षय की बच्चन पांडे फिल्म की बात करें तो ये फिल्म भी कुछ कमाल नहीं दिखा सकी। इस फिल्म को विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने तूफान में उड़ा दिया। इस फिल्म ने पहले हफ्ते में सिर्फ 47.98 करोड़ ही कमाए। फिल्म की नेट कमाई 49.98 करोड़ रुपये ही रही और फ्लॉप के ठप्पे के साथ फिल्म सिनेमाघरों से उतर गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+