‘दंगल’ का हिस्सा होती मल्लिका शेरावत, फिर क्यों आमिर खान ने एक्ट्रेस से छीनी थी फिल्म?

मल्लिका शेरावत ने आमिर खान की फिल्म दंगल के लिए ऑडिशन दिया था जो कि सभी को पसंद भी आया। लेकिन आमिर खान ने उनको रिजेक्ट कर दिया था।

Mallika Sherawat

Mallika Sherawat Rejected From Dangal: बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस आमिर खान की फिल्म दंगल में उनकी पत्नी का किरदार निभाने वाली थीं लेकिन एक्टर ने उनके हाथ से यह फिल्म छीन ली।

मल्लिका शेरावत ने दंगल का दिया था ऑडिशन
दरअसल, मल्लिका शेरावत ने फिल्म दंगल में आमिर खान की पत्नी के किरदार के लिए ऑडिशन दिया था। लेकिन इसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि एक्ट्रेस को फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। मल्लिका ने खुद इसका खुलासा एक इंटरव्यू के दौरान किया था साथ ही इसकी असल वजह भी बताई।

आमिर खान ने इस वजह से किया रिजेक्ट
दरअसल, मल्लिका शेरावत ने फिल्म दंगल के लिए ऑडिशन दिया था। हालांकि उनका ऑडिशन पूरी टीम को पसंद भी आया था। लेकिन आमिर खान ने उनको 4 बेटियों की मां के रोल निभाने की वजह से रिजेक्ट कर दिया था। एक्ट्रेस ने खुद इसकी वजह बताते हुए कहा था, आमिर खान के मुताबिक मुझे 4 बड़ी लड़कियों की मां का किरदार सूट नहीं किया।

एक्ट्रेस ने खुद किया था खुलासा
मल्लिका शेरावत के मुताबिक, आमिर ने महसूस किया जो कुछ भी किया जाए एक्ट्रेस चार किशोर बेटियों की मां नहीं लग सकती। क्योंकि एक्ट्रेस उस वक्त कम उम्र की थीं ऐसे में मां का किरदार उन्हें सूट नहीं कर रहा था। यही एक बड़ा कारण था जिसकी वजह से मल्लिका को इस फिल्म में कास्ट नहीं किया गया।

साक्षी तंवर ने निभाया मां का रोल
बता दें कि, फिल्म दंगल में आमिर खान की पत्नी का किरदार टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस साक्षी तंवर ने निभाया था। जो कि मशहूर टीवी सीरियल 'कहानी घर घर की' से चर्चा में आई थीं। फिल्म में आमिर खान ने प्रसिद्ध पहलवान महावीर सिंह फौगाट की भूमिका निभाई। वहीं सान्या मल्होत्रा और फातिमा शेख ने बबीता और गीता फोगाट की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म ने उस वक्त रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+