सौतेली बेटी इरा खान की रिसेप्शन पार्टी में क्‍यों नहीं पहुंचीं किरण राव? आमिर खान ने खुद बताई ये बड़ी वजह

Ira Khan Reception Party: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान पिछले कुछ दिनों से अपनी बेटी इरा खान की शादी और रिसेप्शन पार्टी को लेकर काफी बिजी चल रहे थे। इरा खान की कोर्ट मैरिज से लेकर उनकी ग्रैंड सोशल शादी तक इंटरनेटर पर छाई हुई थी। गत 13 जनवरी 2024 को ही इरा खान के पिता आमिर खान ने मुंबई में अपनी बेटी और दामाद के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी क आयोजन किया था जहां बी टाउन की लगभग सभी हस्तियों ने शिरकत की थी।

इरा खान-नुपुर शिखरे की रिसेप्शन पार्टी
आपको बता दें कि आमिर खान और उनकी पहली एक्स वाइफ रीना दत्ता की बेटी इरा खान ने गत 3 जनवरी 2024 को मुंबई में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ सिंपल तरीके से कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद गत 10 जनवरी को राजस्थान के उदयपुर में कपल ने ग्रैंड सोशल मैरिज की। वहीं गत 13 जनवरी 2024 को मुंबई में एक शानदार रिस्पेशन का आयोजन किया गया था जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए थे।

Ira Khan Reception Party

आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव गायब थीं
इरा खान-नुपुर शिखरे की रिसेप्शन पार्टी में शाहरुख खान से लेकर सलमान खान, रेखा, सायरा बानो, हेमा मालिनी, माधुरी दीक्षित, जूही चावला सहित कई कलाकारों ने शिरकत की थी। स्टेज पर आमिर खान के पूरे परिवार ने एक साथ फैमिली फोटो भी खिंचवाई थी लेकिन इस तस्वीर में आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव गायब थीं।

किरण राव को लेकर लोगों ने पूछे ऐसे सवाल
आपको बता दें कि रिसेप्शन पार्टी से पहले तक किरण राव ने इरा खान की शादी के सारे फंक्शन अटैंड किए थे और अपनी परफॉर्मेंस भी दी थी। ऐसे में रिसेप्शन में उन्हें न देखकर सब लोग हैरान हो गए थे। लोग किरण राव को लेकर कई तरह के सवाल भी पूछते नजर आए।

आमिर खान ने बताया किरण के न शामिल होने का कारण
ऐसे में खुद आमिर खान ने बताया कि उनकी एक्स वाइफ किरण राव क्यों इरा और नुपुर की रिसेप्शन पार्टी में नहीं पहुंच पाई थीं। पैपराजी के पूछने पर आमिर खान ने बताया कि किरण राव को वारल फीवर हो गया है और उदयपुर से लौटने के बाद से ही उनकी तबीयत काफी खराब हो गई है। तेज बुखार के चलते ही वह रिसेप्शन पार्टी में शामिल नहीं हो पाईं। हालांकि पार्टी में किरण राव और आमिर खान के बेटे आजाद नजर आए थे।

परिवार के सभी लोगों ने खिंचवाई तस्वीर
आपको बता दें कि इरा खान और नुपुर शिखरे की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में आमिर खान की पहली एक्स वाइफ रीना दत्ता, बड़े बेटे जुनैद और छोटे बेटे आजाद, भांजे इमरान खान, भाई फैसल खान सहित परिवार के तमाम सदस्य मौजूद थे, लेकिन किरण राव गायब थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+