कौन थीं टीवी एक्ट्रेस प्रिया? 35 साल की उम्र में हार्ट अटैक ने ली जान, गर्भ में जीवित बचा 8 महीने का बच्चा

Dr priya death reason: मलयालम टीवी इंडस्ट्री को बुधवार को उस वक्त एक बड़ा झटका लगा, जब महज 35 साल की उम्र में जानी-मानी एक्ट्रेस डॉक्टर प्रिया की हार्ट अटैक की वजह से जान चली गई। मौत के वक्त डॉक्टर प्रिया 8 महीने की गर्भवती थीं।

हालांकि डॉक्टरों ने गर्भ में उनके बच्चे को बचा लिया और फिलहाल वो आईसीयू में है। डॉक्टर प्रिया को किसी भी तरह की कोई हेल्थ समस्या नहीं थी और प्रेग्नेंसी की वजह से उनका रेगुलर चेकअप भी चल रहा था, ऐसे में उनकी मौत की खबर से हर कोई सदमे में है। आइए जानते हैं कि कोई थी डॉक्टर प्रिया?

dr priya actress

डॉक्टर प्रिया मलयालम टीवी इंड्रस्ट्री में एक जाना-पहचाना चेहरा थीं। उन्होंने कई टीवी सीरियल किए, लेकिन डॉक्टर प्रिया को सबसे ज्यादा सुर्खियां मिलीं सीरियल 'करुथामुथु' से। इस सीरियल ने उन्हें टीवी इंडस्ट्री में एक अलग पहचान दी। हालांकि शादी के बाद प्रिया ने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था। एक्ट्रेस होने के साथ-साथ प्रिया एक डॉक्टर भी थीं और तिरुवनंतपुरम के पीआरएस हॉस्पिटल में जॉब करने के साथ ही एमडी की पढ़ाई भी कर रहीं थी।

6 महीनों से कहीं बाहर नहीं गए प्रिया के पति
उनके निधन के बाद परिवार में उनके पति, मां और महज 8 साल का मासूम बच्चा ही बचे हैं। डॉक्टर प्रिया के निधन की खबर सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले एक्टर किशोर सत्या के मुताबिक, उनकी प्रेग्नेंसी की वजह से उनके पति पिछले 6 महीनों से कहीं बाहर नहीं गए थे और घर पर ही रहकर एक सच्चे साथी के तौर पर प्रिया का ध्यान रख रहे थे।

मंगलवार रात को आया प्रिया को हार्ट अटैक
किशोर सत्या ने इंस्टाग्राम पर लिखी अपनी पोस्ट में बताया कि मंगलवार रात को अचानक डॉक्टर प्रिया की तबीयत बिगड़ गई और हम लोग तुरंत उन्हें लेकर पास के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में पहुंचे। लेकिन, तब तक काफी देर हो चुकी थी और प्रिया हम सभी को छोड़कर चली गईं। डॉक्टरों ने बताया कि हार्ट अटैक की वजह से प्रिया की जान गई है। प्रिया के जाने के बाद उनकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है और वो यकीन नहीं कर पा रही हैं कि उनकी बेटी अब इस दुनिया में नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+