कौन थे चमकीला जिनका रोल निभा रहे हैं दिलजीत दोसांझ? लाइव परफॉर्मेंस से पहले कर दिया गोलियों से छलनी

दिलजीत दोसांझ की आने वाली फिल्म 'चमकीला' का टीजर रिलीज हो गया है। जिसमें वह पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला का किरदार निभा रहे हैं।

Amar Singh Chamkila

Who Was Amar Singh Chamkila: मशहूर डायरेक्टर इम्तियाज अली अब पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला की जिंदगी को अब बड़े पर्दे पर दिखाएंगे। फिल्म चमकीला में सिंगर की भूमिका एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ निभाते हुए नजर आएंगे। वहीं मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा उनकी पत्नी का किरदार निभाएंगी। आइए जानते हैं कि आखिर अमर सिंह चमकीला कौन थे और आखिर मौत कैसे हुई।

कौन थे अमर सिंह चमकीला?
बता दें कि, अमर सिंह चमकीला सिंगर ही नहीं बल्कि एक म्यूजिशन, सॉन्गराइटर और कंपोजर भी थे। अपने दौर में पंजाब के वह बड़े सितारों में से एक थे। चमकीला को पंजाब का बेस्ट लाइव स्टेज परफटॉर्मर माना जाता था। कहा जाता है कि, आज भी कोई पंजाबी सिंगर उनकी बराबरी नहीं कर पाया।

बचपन से था गाने का शौंक
अमर सिंह चमकीला का जन्म 21 जुलाई 1960 को हुआ था। उनको बचपन से ही गाने का शौक था। लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण उन्होंने एक कपड़े की मिल में काम किया। साथ ही चमकीला अपने शौक को आगे बढ़ाते हुए गाने भी लिखते थे। चमकीला बेहद कम वक्त में अपने गानों की वजह से पंजाब में फेमस हो गए थे।

10 साल में बना ली थी अपनी पहचान
अमर सिंह चमकीला को पंजाबी गाने गाते हुए 10 साल हो गए थे और उन्हें बेस्ट स्टेज परफॉर्मर कहा जाता था। उन्होंने कई फीमेस सिंगर्स के साथ गाना गाया है। अपने इन गानों के जरिए चमकीला ने ड्रग्स से लेकर पंजाब की सच्चाई बताते थे। और उनके गाने पंजाब में खूब पसंद किए जाते थे।

सिंगर की ऐसे हुई थी हत्या
लेकिन जिस वक्त अमर सिंह चमकीला अपने करियर के पीक पर थे उनकी हत्या कर दी गई। 8 मार्च 1988 को सिंगर की पंजाब में हत्या कर दी गई। वह पत्नी अमरजोत के साथ पंजाब के मेहसामपुर में परफॉर्म करने के लिए पहुंचे थे। जैसे ही सिंगर अपनी गाड़ी से उतरकर स्टेज की तरफ आगे बढ़े तो दोनों पर कुछ हत्यारों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हत्या के पीछे किसकी साजिश थी इसका आजतक पता नहीं चल पाया। लेकिन आज भी अमर सिंह चमकीला के आगे बड़े-बड़े सिंगर्स फीके पड़ते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+