कौन थी पूजा भट्ट की मम्मी लॉरेन ब्राइट? महेश भट्ट ने क्यों की मुस्लिम बनकर सोनी राजदान से शादी?
नई दिल्ली, 20 सितंबर। आज प्रख्यात निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक महेश भट्ट अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले महेश भट्ट को लोग लेखनी का बादशाह कहते हैं, कम बजट में पर्दे पर बेशकिमती फिल्में देने वाले महेश भट्ट की निजी जिंदगी हमेशा सवालों के घेरे में रहीं है। महेश भट्ट ने लाइफ में दो बार शादी की। पहली शादी उन्होंने लॉरेन ब्राइट से की थी और दूसरी शादी सोनी राजदान से हुई है।

लॉरेन से महेश भट्ट को दो बच्चे पूजा और राहुल हैं
लॉरेन से महेश भट्ट को दो बच्चे पूजा भट्ट और राहुल भट्ट हैं, जबकि सोनी राजदान से दो बेटियां आलिया और शाहीन हैं। लॉरेन और महेश भट्ट का प्रेम स्कूली दिनों का था, जो कि उम्र के साथ-साथ बढ़ता गया और कॉलेज के तुरंत बाद उन्होंने 20 साल की लॉरेन से शादी कर ली थी। शादी के बाद लॉरेन ब्राइट का नाम किरण भट्ट हो गया था, कहते हैं फिल्म 'आशिकी', महेश भट्ट और लॉरेन की ही प्रेम कहानी से प्रेरित थी।

परवीन बॉबी से था अफेयर
लाइफ में सब कुछ ठीक ही चल रहा था, महेश भट्ट बॉलीवुड में सफलता की सीढ़िया चढ़ रहे थे कि अचानक महेश-लॉरेन की लाइफ में एंट्री हुई मशहूर अभिनेत्री परवीन बॉबी की, जिनके साथ महेश भट्ट के रिलेशनशिप ने लॉरेन को उनसे दूर कर दिया। महेश भट्ट ने परवीन बॉबी के लिए लॉरेन को छोड़ दिया लेकिन उन्होंने परवीन बॉबी से शादी नहीं की, हालांकि यह रिश्ता भी लंबा नहीं चला और महेश भट्ट अपने परिवार में वापस भी आ गए लेकिन लॉरेन के साथ उनका रिश्ता कभी जुड़ नहीं पाया।

महेश भट्ट की लाइफ में अभिनेत्री सोनी राजदान की एंट्री
उन्होंने पूजा भट्ट और राहुल की जिम्मेदारी बखूबी संभाली लेकिन वो और लॉरेन कभी एक नहीं हो पाए लेकिन दोनों का तलाक नहीं हुआ। इसके बाद महेश भट्ट की लाइफ में अभिनेत्री सोनी राजदान आईं और साल 1986 में दोनों ने शादी कर ली।

अशरफ बनकर किया निकाह
लेकिन महेश भट्ट ने सोनी राजदान के लिए मुस्लिम बनकर निकाह किया क्योंकि उनका तलाक तो हुआ नहीं था इसलिए महेश भट्ट ने अपनी मां शिरीन मोहम्मद के धर्म को मानते हुए अशरफ भट्ट के रूप में सोनी राजदान से निकाह किया।

महेश भट्ट के पिता ब्राह्मण और मां मुस्लिम
आपको बता दें कि फिल्ममेकर महेश भट्ट के पिता नानाभाई भट्ट एक गुजराती ब्राह्मण थे, वो शिरीन मोहम्मद से प्यार तो करते थे लेकिन उन्होंने कभी भी शादी नहीं की, इसलिए महेश भट्ट खुद को नाजायज कहते हैं। फिल्म 'जख्म' उनकी ही कहानी थी।

66 वर्ष की अवस्था में निधन
हाईप्रोफाइल फैमिली होने के बाद भी लॉरेन कभी भी मीडिया में सामने नहीं आईं और ना ही कभी उनका जिक्र कहीं हुआ। साल 2003 में 66 वर्ष की अवस्था में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया, आज तक उनकी मौत कैसे हुई किसी को नहीं पता। कुछ वक्त पहले पूजा भट्ट ने अपनी और अपनी मां की एक तस्वीर को शेयर किया था, जिस पर शाहीन भट्ट ने कमेंट किया था, उस वक्त ये बात काफी सुर्खियों में भी थी।












Click it and Unblock the Notifications