कौन थे यूट्यूबर Angry Rantman? कॉमेडी से जीता लाखों फैंस का दिल, 27 साल की उम्र में हुई मौत
Who Is Angry Rantman: यूट्यूबर एंग्री रैंटमैन उर्फ अभ्रदीप साहा की अचानक मौत हो गई। 27 साल की उम्र में उनके निधन की खबर सुनकर फैंस यकीन नहीं कर पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। हालांकि उनके परिवार वालों ने अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं की है।
कौन हैं यूट्यूबर एंग्री रैंटमैन?
यूट्यूबर एंग्री रैंटमैन अभ्रदीप साहा कोलकाता के रहने वाले हैं। साल 2017 में उन्होंने अपना यू्ट्यूब चैनल शुरू किया था। उनका पहला वीडियो फिल्म एनाबेले पर था। इस वीडियो में चिल्लाकर बता रहे थे कि उन्होंने कॉन्ज्यूरिंग कैसे देखी और उसे देखकर डर लग रहा था। अभ्रदीप का पहला वीडियो फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया था। इसके बाद उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ती गई।

बाद में, अभ्रदीप साहा तब फेमस हुए जब उन्होंने अपनी पसंदीदा फुटबॉल टीम के बारे में एक अपमानजनक वीडियो बनाई। जो एक मैच हार गई थी। उन्होंने कहा था कि, "इस फुटबॉल क्लब में कोई जुनून नहीं है, कोई दृष्टि नहीं है, कोई आक्रामकता नहीं है, कोई मानसिकता नहीं है।" सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो काफी वाटरल हुआ था।
फुटबॉल फैन होने के अलावा, अभ्रदीप साहा क्रिकेट और सिनेमा के भी बहुत बड़े फैन थे। वह अक्सर उन पर कई सारे वीडियो बनाते रहते थे। वह ज्यादातर फनी कंटेंट बनाकर फैंस का खूब मनोरंजन करते थे। उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल एंग्री रैंटमैन के नाम से बनाया था जिसमें उनके 428K के सब्सक्राइबर्स हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर 1 लाख 20 हजार फॉलोअर्स हैं।
बता दें कि, यूट्यूबर एंग्री रैंटमैन उर्फ अभ्रदीप साहा की 16 अप्रैल को मौत हो गई। हालांकि उनकी मौत का असली कारण अब तक सामने नहीं आया। लेकिन साथी यूट्यूबर नियॉन मैन शॉर्ट्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी थी कि उनकी हार्ट की सर्जरी होनी है। इसके बाद खबर आई कि उनकी मौत हो गई। हालांकि इस पर अब तक उनके परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फैंस जानना चाहते हैं कि किस वजह से उनकी यूं अचानक मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications